<
Categories: देश

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के खुल गए भाग्य! 8th pay Commission के अलावा PM Modi ने दिया एक और ‘गिफ्ट’

Good News: केंद्र सरकार ने 10 साल बाद, केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) की दरों में बड़ा बदलाव किया है, जो 13 अक्टूबर से लागू होगा.

CGHS Reform 2025: इस दिवाली सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारी को एक नहीं बल्कि कई तोहफे मिले हैं. 8th pay Commission के अलावा केंद्र सरकार ने एक और राहत की खबर दें दी है. केंद्र सरकार ने 10 साल बाद, केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) की दरों में बड़ा बदलाव किया है, जो 13 अक्टूबर से लागू होगा. इससे लगभग 46 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत मिलेगी. नई दरें अब अस्पताल श्रेणी, शहर श्रेणी और वार्ड के प्रकार के आधार पर निर्धारित की जाएंगी. जिससे निजी अस्पतालों को भी अच्छा खासा लाभ होगा, ऐसा इसलिए क्योंकि दरों में औसतन 25-30% की वृद्धि की गई है. सरकार ने सभी अस्पतालों को नई दरें स्वीकार करने का निर्देश दिया है, अन्यथा उन्हें सूची से हटा दिया जाएगा. इस कदम से कैशलेस उपचार सुविधाओं में सुधार और अस्पतालों के राजस्व में वृद्धि होने की उम्मीद है.

जानिए क्यों किया गया बदलाव

कई सालों से, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की शिकायत थी कि CGHS से संबद्ध अस्पताल कैशलेस इलाज देने से इनकार कर रहे हैं. शुरुआत में मरीज़ों को अपने इलाज का खर्च खुद उठाने के लिए मजबूर किया जाता था और फिर महीनों बाद उन्हें पैसे वापस मिलते थे. दूसरी ओर, निजी अस्पतालों का तर्क था कि पुरानी दरें बहुत कम थीं और मौजूदा चिकित्सा खर्चों के अनुरूप नहीं थीं. गौरतलब है कि CGHS दरों में आखिरी बड़ा बदलाव 2014 में हुआ था. तब से, केवल मामूली सुधार ही किए गए हैं, व्यापक संशोधन नहीं.

कर्मचारी संघों की थी मांग

इस साल अगस्त में, केंद्रीय सरकारी कर्मचारी संघों के राष्ट्रीय महासंघ ने सरकार को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें कहा गया था कि कैशलेस भुगतान की सुविधा न होने से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है. इसके बाद सरकार ने यह अहम फैसला लिया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी अस्पतालों को 13 अक्टूबर तक नई दरें स्वीकार करने का निर्देश दिया है. ऐसा न करने वाले अस्पतालों को डी-एम्पैनल्ड (सीजीएचएस सूची से हटाया जा सकता है) किया जा सकता है.

Heena Khan

Recent Posts

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST

न दीवार फांदी, न ताला तोड़ा… कटनी जेल से कैसे फरार हुए 3 आरोपी? किसी फिल्म से कम नहीं पूरी कहानी; पुलिस महकमे के उड़े होश

Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…

Last Updated: November 14, 2026 08:52:38 IST

Caught on CCTV: छतरपुर में बस चालक की दबंगई? युवक को मारी टक्कर, मां बोली- पुरानी रंजिश में बेटे को मारने की कोशिश

Chhatarpur News:बीते 9 नवंबर को बड़ामलहरा निवासी भरत यादव सड़क किनारे पैदल जा रहा था.…

Last Updated: November 14, 2026 08:42:21 IST