Maharashtra Crime: बताया जा रहा है कि दिवाकर यादव और योगेश जायसवाल सालों पहले एकसाथ सामाजिक कार्यक्रम किया करते थे. इसके बाद दिवाकर का एरिया में ज्यादा नाम हो गया. ऐसे में दोनों के बीच आपस में जलन होने लगी.
नवी मुंबई मर्डर केस
Maharashtra Crime: नवी मुंबई के रबाले एमआईडीसी क्षेत्र के यादवनगर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक की चाकू से वार कर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. इस घटना में दिवाकर यादव नामक युवक की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा आरोपी घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
बताया जा रहा है कि दिवाकर यादव और योगेश जायसवाल सालों पहले एकसाथ सामाजिक कार्यक्रम किया करते थे. इसके बाद दिवाकर का एरिया में ज्यादा नाम हो गया. ऐसे में दोनों के बीच आपस में जलन होने लगी.
गुरुवार रात दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान दिवाकर यादव पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई.
दिवाकर के पिता की शिकायत के आधार पर रबाले एमआईडीसी पुलिस ने योगेश जयस्वाल, कृष्णा सिंह और विवेक यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवदास कठाले ने बताया कि उसे उपचार पूरा होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा.
इस घटना के पीछे आर्थिक विवाद के साथ-साथ आपसी रंजिश की भूमिका की जांच की जा रही है. हालांकि, दिवाकर की तरक्की से आरोपी नाराज थे या इसी वजह से हत्या की गई, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
IND VS NZ: टीम की जीत में तिलक वर्मा का अहम रोल रहा. उन्होंने 26…
Ludhiana Religion Conversion: लुधियाना में प्रेम विवाह करने वाली युवती ने ससुराल पक्ष पर जबरन…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने लव…
Naman Dhir: नमन धीर ने शनिवार, 24 अक्टूबर को खेले गए दूसरे T20I मैच में…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में तीनों शूटर पहले बस से दिल्ली…
MS Dhoni: धोनी ने अगामी आईपीएल में खेलने को लेकर बड़ा एलान किया है. जिसे…