सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो एक युवक ट्रेन में घिनौनी हरकत कर रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन की स्लीपर बोगी के अंदर साइड लोअर बर्थ पर एक लड़की के सामने युवक अलथी-पलथी मारकर बैठा है. वह सामने बैठी लड़की को देखकर अपने बैग को अपनी पैर पर रखकर अश्लील और घिनौनी हरकतें करना शुरू कर देता है.
ट्रेन में घिनौनी हरकत करते युवक का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर आए दिन सार्वजनिक जगहों पर अश्लीलता फैलाने के वीडियो सामने आते रहते हैं. इसमें वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिसमें कोई युवक किसी लड़की या महिला के सामने हस्तमैथुन करते दिखता है. बिना शर्म-हया के इस तरह की घिनौनी हरकत सार्वजनिक जगहों, मेट्रो या ट्रेनों में करते है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी गुस्सा आ जाएगा. वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन में एक युवक ने लड़की को सामने वाली सीट पर बैठा देख इस तरह की घिनौनी हरकत करने लगा.
वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं. लोग उससे पूछ रहे है कि क्या उसके घर में मां-बहन नहीं हैक्या अगर उसके घर की बहन-बेटियों के साथ कोई ऐसी हरकत करें, को वो सह लेगा?
ट्रेन की स्लीपर बोगी के अंदर साइड लोअर बर्थ पर एक लड़की के सामने युवक अलथी-पलथी मारकर बैठा है. वह सामने बैठी लड़की को देखकर अपने बैग को अपनी पैर पर रखकर अश्लील और घिनौनी हरकतें करना शुरू कर देता है. उसे देखकर लड़की भी असहज महसूस करने लगती है. ऐसे में वह उसकी वीडियो बना लेती है.
वीडियो में लड़की का कह रही है कि युवक को लगा कि कोई नोटिस नहीं करेगा. लेकिन मैंने यह पक्का किया कि हर कोई इस आदमी को देखें. पोस्ट पर कमेंट करने वाले यूजर्स इस व्यक्ति को मानसिक रूप से बीमार और समाज के लिए खतरा बता रहे हैं.
वहीं कई यूजर्स मांग कर रहे हैं कि ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. ताकि ऐसी सोच वाले और लोग न पनप सकें. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया कि ऐसे लोगों के ऊपर पुलिस के द्वारा कार्रवाई करनी चाहिए यह लोग बिल्कुल मानसिक रोग से बीमार पड़ चुके थे.
इसके अलावा एक यूजर ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- “ट्रेन में एक लड़की के सामने बैठे बेशर्म शख्स ने खुलेआम अश्लील हरकतें शुरू कर दीं. लड़की के सामने बिना किसी डर के अश्लील हरकतें कर रहा था. ये कोई नादानी नहीं, पूरी तरह जानबूझकर हुआ उत्पीड़न. भीड़ का फायदा उठाके ऐसे लोग सोचते हैं बच जाएंगे, लेकिन हमारी चुप्पी उन्हें हिम्मत देती है. मैंने अब आवाज उठाने का फैसला किया है.” फिलहाल लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…