Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है. युवती का दावा है कि आरोपी उसके गहने, आईफोन और करीब एक लाख रुपये लेकर चला गया. मामले में मंडी पुलिस ने एसआईटी गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
पहले शादी का वादा कर साथ रहा, फिर अचानक छोड़कर भागा
Marriage fraud: मोहाली की रहने वाली एक युवती ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है. युवती का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई थी, जिसके बाद उनकी नजदीकियां बढ़ीं और अप्रैल में दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे. अब युवती ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर दूसरी बार मंडी के एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
युवती के मुताबिक, आरोपी युवक मंडी में दर्जी का काम करता है और मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. दोनों के बीच जनवरी में सोशल मीडिया के जरिए बातचीत शुरू हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां हुईं और अप्रैल में वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे. युवती का आरोप है कि इस दौरान युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था.
युवती का कहना है कि 13 अगस्त को जब वह आरोपी के घर पहुंची, तो युवक और उसके परिवार ने शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद वह शिकायत लेकर मंडी थाने पहुंची, लेकिन उसके मुताबिक वहां एफआईआर दर्ज नहीं की गई. बाद में उसने मुजफ्फरनगर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई. पीड़िता के मुताबिक, जीरो एफआईआर दर्ज होने के करीब दो दिन बाद दोनों के बीच समझौता हो गया. इसके बाद आरोपी युवक उसे लेकर मोहाली पहुंचा. हालांकि, युवती का आरोप है कि मोहाली पहुंचने के दो दिन बाद ही युवक उसे छोड़कर चला गया. उसने दावा किया कि आरोपी के पास उसके गहने, आईफोन और करीब एक लाख रुपये भी हैं.
युवती ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं. उसका आरोप है कि मामले में उसका मेडिकल देर से कराया गया. अब वह दूसरी बार मंडी के एसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मंडी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में सदर थाना पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है. एसपी के अनुसार, मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…
Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…
उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…
बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…
Gorakhpur viral video: गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में दरोगा और वकील के बीच मारपीट…
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…