<
Categories: मनोरंजन

Box Office: एक हफ्ते में ही ‘भूत बंगला’ का निकला दम, ‘डकैत’ गिन रही आखिरी सांसे; कायम है ‘धुरंधर 2’ का जलवा

Bollywood Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं. अभी तक रिलीज के बाद बीते गुरुवार को इस फिल्म ने सबसे कम कमाई की. वहीं 'डकैत' बहुत जल्द थिएटर्स को अलविदा कह सकती है. इसके अलावा 'धुरंधर 2' 36 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है.

Bollywood Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों हॉरर-कॉमेडी, एक्शन, लव स्टोरी जॉनर की फिल्में दिखाई जा रही. अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है. वहीं मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ लाखों में सिमटती दिख रही है. इसके अलावा ‘धुरंधर 2’ अभी 36 दिनों बाद भी सिनेमाघरों में अपना दबदबा कायम रखे हुए है. चलिए जानते हैं गुरुवार के दिन क्या रहा फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल.

‘भूत बंगला’ की गिरी कमाई

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘भूत बंगला’ को थिएटर्स में रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं. फिल्म की कमाई गिरावट देखने को मिली है. इस फिल्म ने बीते दिन गुरुवार यानी 23 अप्रैल को 5.15 करोड़ कमाए थे. वहीं, इसने बुधवार को 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने अभी तक इंडिया में नेट 84.05 करोड़ की कमाई कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट 120 करोड़ रुपये है. इस फिल्म में क्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

लाखों में सिमटी ‘डकैत’

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म ‘डकैत’ बहुत जल्द सिनेमाघरों को अलविदा कह सकती है. इस फिल्म ने गुरुवार यानी 23 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर 34 लाख रुपये की कमाई की. फिल्म का कुल कलेक्शन 33.96 करोड़ रुपये हो गया है.

‘धुरंधर 2’ की कमाई कितनी हुई?

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रखा था. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है. फिल्म ने 23 अप्रैल को ‘बाहुबली 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने 36वें दिन यानी गुरुवार को 1.40 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने बुधवार को 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 1122.49 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं.
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Duleep Trophy: 10 ओवर में 10 रन देकर झटके 4 विकेट! आबिद मुश्ताक की घातक गेंदबाजी, पस्त हुए पृथ्वी-गायकवाड़

Abid Mushtaq| Duleep Trophy: दुलीप ट्रॉफी में आबिद मुश्ताक की घातक गेंदबाजी, 10 ओवर में…

Last Updated: August 24, 2026 14:46:10 IST

करण जौहर के काउच पर सलमान खान, Koffee With Karan के होंगे पहले गेस्ट; इस दिन आएगा पहला एपिसोड

Koffee With Karan 9: 'कॉफी विद करण' के सीजन 9 में सलमान खान के आने…

Last Updated: August 24, 2026 14:37:19 IST

Delhi: राजधानी में H1N1 का कहर! एक ही दिन में 114 नए मामले दर्ज, 1000 से ऊपर पहुंचा आंकड़ा

दिल्ली में 2026 में H1N1 के 1,777 मामले सामने आए हैं, जिनमें 20 अगस्त को…

Last Updated: August 24, 2026 14:28:35 IST

OTT पर रिलीज़ होते ही धमाल मचा रही ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, साउथ की फिल्म ने जीता दिल, IMDb पर मिली 7.2 रेटिंग

Pyaar Prema Kalyanam: हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'प्यार प्रेमा कल्याणम' रिलीज हो…

Last Updated: August 24, 2026 14:26:31 IST

Facial at Home: चेहरे पर नहीं लगाना चाहते हैं केमिकल? घर पर नेचुरल चीजों से करें फेशियल, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Facial at Home:आप घर पर फेशियल करके ग्लोइंग और क्लियर स्किन पा सकते हैं. आपको…

Last Updated: August 24, 2026 14:04:13 IST