<
Categories: क्राइम

Mumbai Obscene Videos Case: अशोक खरात का भी ‘बाप’ निकला अयान अहमद है कौन? 100 लड़कियों का रेप; बनाए 350 अश्लील वीडियो

Mumbai Obscene Videos Case: महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले अयान अहमद पर आरोप है कि उसने 100 नाबालिग के साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बनाए.

Mumbai Obscene Videos Case: महाराष्ट्र के रहने वाले अयान अहमद अचानक चर्चा में आ गया है. आरोप है कि उसने नाबालिग युवतियों का ना केवल यौन शोषण किया बल्कि उनके वीडियो तक बना डाले. इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. यह शर्मसार करने वाला मामला महाराष्ट्र के अमरावती जिले का है. हैरानी की बात यह है कि  अहमद तनवीर अहमद सिर्फ 19 वर्षीय युवक है, जिस नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है. कहा जा रहा है कि इस मामले में 100 से ज्यादा लड़कियां पीड़ित हो सकती हैं. वहीं दावा यह किया जा रहाव है कि इसमें 180 लड़कियां पीड़ित हैं और 350 वीडियो बन चुके हैं.  

क्या है पूरा मामला?

नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का यह पूरा मामला अमरावती के परतवाड़ा और अचलपुर इलाके से संबंधित है. इस मामले के सामने आने के बाद ग्रामीणों में खासा रोष है. पुलिस ने अयान अहमद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. अयान पर आरोप है कि उसने करीब 100 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं. जिनमें नाबालिग लड़कियां  दिखाई दे रही हैं. पुलिस को शक है कि इन वीडियोज को बनाने में आरोपी के साथ कोई और भी शामिल हो सकता है, क्योंकि यह  काम अकेले अयान अहमद के बस का नहीं है.

दोस्ती करके देता था झांसा

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अयान अहमद नाबालिग लड़कियों को फंसाता था. इसके लिए वह  पहले दोस्ती और रिश्ते का झांसा देता था. जब लड़की उसके चंगुल में आ जाती तो वह उनका शारीरिक शोषण करता था. शारीरिक संबंध बनाने के दौरान वह वीडियो रिकॉर्ड करता था, जिसकी जानकारी पीड़िता को नहीं होती थी. कुछ समय बाद वह इन्हीं वीडियोज के जरिये उन्हें डराकर ब्लैकमेल करता था. 

कैसे हुआ पूरे मामला का खुलासा

शिकायतें मिलने पर राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे और भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने पुलिस में शिकायत दी थी. इसमें उन्होंने  पुलिस को बताया था कि आरोप अयान अहमद सोशल मीडिया के जरिए कई लड़कियों को फंसाकर उनका यौन शोषण कर है. पुलिस ने शिकायत मिलने पर अयान अहमद को गिरफ्तार करके उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया. इसके बाद साइबर सेल वायरल वीडियो को हटाने की प्रक्रिया में जुटी है.   इस बीच पुलिस ने आरोपी उजेर खान इकबाल खान को भी गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह आरोपी भी अयान अहमद के साथ मिलाकर मोबाइल से वीडियो डाउनलोड कर उन्हें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलाता था. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

‘गरवी वारसो’ में महाष्टमी पर आचार्यश्री भाविन और पू. मननजी ने की महाआरती

वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री…

Last Updated: October 20, 2026 17:37:19 IST

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST