<
Categories: क्राइम

‘अगर जान नहीं दी तो…’ मुंबई पुलिस के जवान ने क्यों लगाया मौत को गले? सुसाइड नोट में खुला हैरान कर देने वाला सच

Mumbai Police Constable Suicide: मुंबई पुलिस के जवान भैयासाहब वावले की मौत ने सबको झकझोर दिया है. कलिना हेडक्वार्टर में मिले सुसाइड नोट में आखिर ऐसी क्या वजह लिखी थी? जानें इस खौफनाक कदम का पूरा सच.

Mumbai Police Constable Suicide: मुंबई पुलिस के गलियारों से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. एक जवान जिसने अभी कुछ ही दिन पहले खाकी वर्दी पहनी थी उसने अचानक मौत का रास्ता चुन लिया. मुंबई के कलिना पुलिस हेडक्वार्टर में रहने वाले कांस्टेबल भैयासाहब भीमराव वावले ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.

32 साल के भैयासाहब वावले मूल रूप से परभणी के रहने वाले थे. उनकी मेहनत रंग लाई थी कि इसी साल 7 फरवरी 2026 को वो मुंबई पुलिस में ड्राइवर के पद पर भर्ती हुए थे. अभी नौकरी को ठीक से सवा महीना भी नहीं बीता था कि 15 मार्च को कलिना ट्रेनिंग सेंटर में उनका शव फंदे से लटका मिला. इस खबर ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया.

आखिरी खत में बयां किया अपना दर्द

सुसाइड करने से पहले भैयासाहब ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत की ऐसी वजह बताई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. भैयासाहब का नांदेड़ की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था. वो दोनों साथ रहना चाहते थे लेकिन लड़की के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. नोट के मुताबिक, लड़की के परिवार वाले भैयासाहब को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. हद तो तब हो गई जब उन्हें जान से मारने और पुलिस की नौकरी से सस्पेंड करवाने की धमकियां मिलने लगीं.

‘अगर जान नहीं दी, तो नौकरी खा जाऊंगी…’

सुसाइड नोट में एक दिल दहला देने वाली बात सामने आई है. भैयासाहब ने लिखा कि उनकी गर्लफ्रेंड की मां ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उसने आत्महत्या नहीं की, तो वह उसकी नौकरी छुड़वा देगी. उधर, लड़की के माता-पिता उसकी शादी कहीं और तय करने की तैयारी कर रहे थे. धमकियों और अपने प्यार को खोने के डर से भैयासाहब इस कदर टूट गए कि उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया.

अब आगे क्या?

बेटे को खोने के बाद भैयासाहब के पिता ने वकोला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर लड़की के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. एक हंसते-खेलते जवान का इस तरह चले जाना वाकई दुखद है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

कन्फर्म, RAC या वेटिंग टिकट कौन तय करता है? रेलवे के इस सिस्टम का ऐसे चलता है पूरा खेल

Railway Ticket Booking : रेलवे में कन्फर्म, RAC और वेटिंग टिकट मिलने के पीछे PRS…

Last Updated: October 8, 2026 23:42:03 IST

Delhi liquor shops closed: प्रदर्शन के बीच दिल्ली में शराब की दुकानें 2 दिन रहेंगी बंद,जानें क्यों लिया गया ये फैसला

Delhi liquor shops closed: दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की सभी संबंधित…

Last Updated: October 8, 2026 23:15:59 IST

Nana Patekar death: नाना पाटेकर के निधन से हिले सलमान खान, टाला मुंबई का बड़ा इवेंट, इस फिल्म में किया था साथ काम

Nana Patekar death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के 75 साल की उम्र में निधन से…

Last Updated: October 8, 2026 21:25:50 IST

Nana Patekar son: कौन हैं मल्हार पाटेकर? नाना के बेटे ने फिल्मों में काम किया, फिर भी लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…

Last Updated: October 8, 2026 23:42:55 IST

पहले दृश्यम 3 और अब सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा से बाहर हुए अक्षय खन्ना, क्यों बड़ी फिल्में छोड़ रहे एक्टर

Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…

Last Updated: October 8, 2026 18:44:09 IST

कमल हासन का दमदार कमबैक, Indian 3 का हुआ एलान, ‘सेनापति’ बनकर फिर मचाएंगे तहलका

Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…

Last Updated: October 8, 2026 18:31:05 IST