<
Categories: क्राइम

मुजफ्फरपुर में महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, कमरे से आती थीं चीखने की आवाज! पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप. कमरे से आती थीं चीखें, पति हिरासत में! क्या यह आत्महत्या है या हत्या? जानें क्या है पूरी सच्चाई...

Woman Constable Death Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारू थाना में तैनात वर्ष 2022 बैच की महिला सिपाही प्रीति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के बाद न केवल पारू थाना बल्कि पूरे जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

किराए के मकान में मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीति कुमारी पारू थाने में कार्यरत थीं और थाने के बाहर ही एक किराए के मकान में अपने पति और एक साल के मासूम बच्चे के साथ रहती थीं. बताया जा रहा है कि उनकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी. बुधवार की सुबह जब कमरे से चीख-पुकार और विवाद की आवाजें आईं, तो आसपास के लोगों का ध्यान उस ओर गया। शाम को प्रीति की मौत की खबर फैल गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका

पुलिस सूत्रों और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका और उनके पति के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों की मानें तो घटना वाले दिन यानी सुबह के समय भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और लड़ाई-झगड़ा हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चरम पर पहुँचने के बाद यह दुखद घटना घटी. हालांकि, मौत की असली वजह क्या है यह आत्महत्या है या हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुँचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. फॉरेंसिक टीम (FSL) को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग मिल सकें. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है.

महकमे में शोक की लहर

प्रीति कुमारी 2022 बैच की सिपाही थीं और अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जानी जाती थीं. उनकी इस तरह अचानक और संदिग्ध मौत से उनके सहकर्मी और पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी स्तब्ध हैं. थाने के सहकर्मियों का कहना है कि प्रीति अपने काम के प्रति समर्पित थीं, लेकिन उनके निजी जीवन में चल रहे तनाव का अंदाजा किसी को नहीं था. एक साल का मासूम बच्चा, जिसे अब अपनी माँ का आंचल कभी नसीब नहीं होगा, उसे देख वहां मौजूद हर शख्स की आँखें नम हो गईं.

वरीय अधिकारियों का बयान

मामले में पूछे जाने पर एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है. घरेलू विवाद की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि की जा रही है. पुलिस यह भी देख रही है कि क्या मृतका पर किसी तरह का मानसिक दबाव था. फिलहाल, मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके आने के बाद दिए गए बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई (FIR) की जाएगी. फिलहाल अभी कुछ कह पाना मुश्किल है हत्या आत्महत्या दोनों पहलू पर जांच की जा रही है. मृतिका के चेहरे पर जख्म की बात है. FSL की टीम को भी घटना स्थल पर भेजा गया है. वही SDPO सरैया को भी निर्देशित किया गया है कि पूरी घटना का बारीकी से देखें. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा फिलहाल मृतिका के परिजनों के आने पर जो शिकायत मिलेगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट दोनों के आधार पर कार्रवाई होगी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST