Ashok Kharat Viral Video: ब्लैकमेल करके महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने के साथ वीडियो भी बनाने वाले आरोपी बाबा अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. कोर्ट ने आरोपी की रिमांड 29 मार्च तक बढ़ा दी है. बाबा के खिलाफ जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अब तक 1,500 करोड़ रुपये के अलावा महिलाओं से जुड़े 100 आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं. नासिक जिले के सिन्नर स्थित मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख अशोक खरात को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. 35 वर्षीय एक महिला ने अशोक खरात पर तीन साल के दौरान कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है.
नासिक के स्वयंभू बाबा और ज्योतिषी अशोक खरात को एक आपत्तिजनक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. इस वीडियो में उन्हें कथित तौर पर एक मासूम पर ‘अघोरी थेरेपी’ करते हुए दिखाया गया है. नासिक में रहने वाले स्व-घोषित ज्योतिषी अशोक खरात को लेकर सामने आए एक वीडियो ने उनके आसपास के विवाद को और बढ़ा दिया है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर उन्हें एक छोटे बच्चे पर एक तरह से गलत हरकत करते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां अशोक खरात की मुश्किलें बढ़ेगी.
क्या है वीडियो में
वायरल हो रहे इस वीडियो में अशोक खरात को एक छोटी बच्ची से अपनी टी-शर्ट ऊपर उठाने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में अशोक खरात बच्ची के पेट पर केबल टेस्टर और इंटरनेट केबल जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह दावा करते हैं कि यह किसी तरह का इलाज है. बताया जा रहा है कि यह घटना बच्ची की मां के सामने हुई. अशोक खरात कथित तौर पर जब थेरेप दे रहे थे तो बच्ची की मां भी कमरे में मौजूद थी. वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं. लोगों का कहना है कि इलाज तथा आस्था के नाम पर इस तरह की प्रथाओं को अंजाम दिए जाने के बाद बाबा पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
यहां पर बता दें कि अशोक खरात के खिलाफ दिसंबर, 2025 में पहला मामला सामने आया था. पुलिस से शिकायत खुद अशोक खरात ने की की थी. नासिक जिले में पुलिस को दी गई शिकायत अशोक खरात ने आरोप लगाया कि दिनेश मनाजी परब ने एक महिला से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो को 5 करोड़ रुपये नहीं देने पर धमकी दी थी. इसके करीब 3 महीने बाद 18 फरवरी, 2026 को अहिल्यानगर जिले के शिरडी में एक अन्य शिकायत दर्ज की गई. इसमें एक महिला ने आरोप लगाया कि नीरज जाधव ने उसकी एआई तस्वीर बनाकर साझा की और उसे वायरल करने की धमकी दी. उधर, नीरज जाधव से पूछताछ के दौरान अशोकत खरात के सहयोगी योगेश भलेराव ने कुछ वीडियो दिखाए. पुलिस को पता चला कि मोबाइल हैंडसेट में 8 महिलाओं के 35 वीडियो थे. इसके आधार पर धर्मगुरु बताया और महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अश्लील हरकतें कीं.