<
Categories: क्राइम

Ashok Kharat Viral Video: 19 मिनट 34 सेकेंड के बाद अशोक खरात का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, महिला के सामने गंदी हरकत

Ashok Kharat Viral Video: नाशिक के रहने वाले और खुद को ज्योतिषी बताने वाले अशोक खरात को वायरल वीडियो में एक बच्चे पर कथित 'अघोरी थेरेपी' करते हुए दिखाया गया है.

Ashok Kharat Viral Video: ब्लैकमेल करके महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने के साथ वीडियो भी बनाने वाले आरोपी बाबा अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. कोर्ट ने आरोपी की रिमांड 29 मार्च तक बढ़ा दी है. बाबा के खिलाफ जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अब तक 1,500 करोड़ रुपये के अलावा महिलाओं से जुड़े 100 आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं. नासिक जिले के सिन्नर स्थित मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख अशोक खरात को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था.  35 वर्षीय एक महिला ने अशोक खरात पर तीन साल के दौरान कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है. 

नासिक के स्वयंभू बाबा और ज्योतिषी अशोक खरात को एक आपत्तिजनक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. इस वीडियो में उन्हें कथित तौर पर एक मासूम पर ‘अघोरी थेरेपी’ करते हुए दिखाया गया है. नासिक में रहने वाले स्व-घोषित ज्योतिषी अशोक खरात को लेकर सामने आए एक वीडियो ने उनके आसपास के विवाद को और बढ़ा दिया है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर उन्हें एक छोटे बच्चे पर एक तरह से गलत हरकत करते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां अशोक खरात की मुश्किलें बढ़ेगी.

क्या है वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में अशोक खरात को एक छोटी बच्ची से अपनी टी-शर्ट ऊपर उठाने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में अशोक खरात बच्ची के पेट पर केबल टेस्टर और इंटरनेट केबल जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह दावा करते हैं कि यह किसी तरह का इलाज है. बताया जा रहा है कि यह घटना बच्ची की मां के सामने हुई. अशोक खरात कथित तौर पर जब थेरेप दे रहे थे तो बच्ची की मां भी कमरे में मौजूद थी. वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं. लोगों का कहना है कि इलाज तथा आस्था के नाम पर इस तरह की प्रथाओं को अंजाम दिए जाने के बाद बाबा पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

यहां पर बता दें कि अशोक खरात के खिलाफ दिसंबर, 2025 में पहला मामला सामने आया था. पुलिस से शिकायत खुद अशोक खरात ने की की थी. नासिक जिले में पुलिस को दी गई शिकायत अशोक खरात ने आरोप लगाया कि दिनेश मनाजी परब ने एक महिला से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो को 5 करोड़ रुपये नहीं देने पर धमकी दी थी. इसके करीब 3 महीने बाद 18 फरवरी, 2026 को अहिल्यानगर जिले के शिरडी में एक अन्य शिकायत दर्ज की गई. इसमें एक महिला ने आरोप लगाया कि नीरज जाधव ने उसकी एआई तस्वीर बनाकर साझा की और उसे वायरल करने की धमकी दी. उधर, नीरज जाधव से पूछताछ के दौरान अशोकत खरात के सहयोगी योगेश भलेराव ने कुछ वीडियो दिखाए. पुलिस को पता चला कि मोबाइल हैंडसेट में 8 महिलाओं के 35 वीडियो थे. इसके आधार पर धर्मगुरु बताया और महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अश्लील हरकतें कीं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

क्या श्रेयस ने सच में दी थी मां की ‘गाली’? 15 महीने बाद शशांक ने किया सनसनीखेज खुलासा! बताया आखिर क्या हुआ था

IPL 2025 के क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना रनआउट होने पर श्रेयस अय्यर,…

Last Updated: September 7, 2026 19:31:13 IST

‘हनुमान अंश’ के बाद अब बरसेगी ‘साईं बाबा’ की कृपा, सामने आई रिलीज डेट; संजय मिश्रा निभाएंगे खास किरदार

Tera Sai Release Date: हनुमान अंश की सफलता के बाद मेकर्स ने संत और आध्यात्मिक…

Last Updated: September 7, 2026 19:18:05 IST

Bihar: नई-नवेली SUV की चोरी का था डर, तो क्रेन बुलाकर दूसरी मंजिल पर चढ़ा ली कार, दिखा हैरान कर देने वाला नजारा, Video Viral

बिहार के एक व्यक्ति की नई एसयूवी को हवा में उठाकर सावधानीपूर्वक घर की छत…

Last Updated: September 7, 2026 19:03:10 IST

‘पी फॉर PAGAL…’ उत्तर प्रदेश की राजनीति में P पर छिड़ी राजनीति, अखिलेश यादव ने कसा तंज

UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में 'पीडीए' को लेकर शुरू हुई जुबानी जंग अब…

Last Updated: September 7, 2026 18:43:23 IST

टूट गई अकड़, आ गया स्वाद! शेफाली वर्मा से पंगा लेना पड़ा भारी, पाक कप्तान फातिमा सना पर गिरी ICC की गाज

Fatima Sana vs Shafali Verma: महिला एशिया कप में भारत के हाथों शर्मनाक हार के…

Last Updated: September 7, 2026 18:58:46 IST