<
Categories: Education

MP Board 5th, 8th Result 2026 DECLARED: एमपी बोर्ड MPBSE 5वीं, 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर जारी, यहां से करें चेक

MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2026 DECLARED: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा के लिए शामिल हुए छात्र rskmp.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

MP Board MPBSE 5th, 8th Result 2026 DECLARED: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है. राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश (RSKMP) आज यानी 25 मार्च 2026 को कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर या समग्र ID की आवश्यकता होगी.

इसके अलावा छात्र इस लिंक https://www.rskmp.in/result.aspx के माध्यम से भी एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को अपनाकर भी रिजल्ट बहुत ही आसानी से देख सकते हैं.

परीक्षा की तारीख और समय

इस साल कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2026 तक चलीं. वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा 28 फरवरी को आयोजित की गई. सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक संपन्न हुईं. पूरे राज्य में 10 लाख से अधिक छात्रों ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया, जो इस परीक्षा के महत्व को दर्शाता है.

MP Board MPBSE 5th, 8th Result 2026 ऐसे करें चेक

RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां कक्षा 5वीं या 8वीं रिजल्ट लिखा हो.
अपनी लॉगिन डिटेल्स डालें.
सबमिट करें और अपना रिजल्ट डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें.

पिछले साल का प्रदर्शन (2025)

अगर पिछले वर्ष के परिणामों पर नजर डालें, तो कक्षा 5वीं के छात्रों का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा था. कैटेगरी वाइज पास प्रतिशत इस प्रकार रहा:

SC: 90.55%
ST: 93.94%
OBC: 92.85%
General: 92.72%

इन आंकड़ों से साफ है कि छात्रों ने सभी वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया था, और इस साल भी ऐसे ही अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा रही है.

रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए छात्रों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है. साथ ही, रिजल्ट देखने के बाद उसे सुरक्षित डाउनलोड करना न भूलें. किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित स्कूल या शिक्षा विभाग से तुरंत संपर्क करें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

LPU में प्रदर्शन के बाद बड़ा अपडेट, 10 दिन बंद रहेंगी नियमित कक्षाएं, MTT एग्जाम अगले आदेश तक स्थगित

LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…

Last Updated: September 27, 2026 23:29:37 IST

Bigg Boss 20: बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी हुईं बेघर, तीन हफ्ते में खत्म हुआ सफर, यंग डीएसए ने मारी बाजी

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…

Last Updated: September 27, 2026 23:09:36 IST

भोजन की थाली लेकर किस दिशा में बैठते हैं आप? वास्तु में बताई गई हैं ये दिशाएं, जमीन पर बैठकर खाने के भी हैं फायदे

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…

Last Updated: September 27, 2026 22:37:19 IST

अंबाला में निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिरी,  2 की मौत और 5 मजदूर घायल, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…

Last Updated: September 27, 2026 20:58:48 IST

Shubman Gill Century: वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, धोनी के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी; धवन का रिकॉर्ड ध्वस्त!

IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…

Last Updated: September 27, 2026 20:55:31 IST