<
Categories: क्राइम

‘कील ठोक दूंगा’, क्रिसमस पर विवादित स्टेटस लगाना पड़ा भारी, बजरंग दल कार्याकर्ता को भीड़ ने जमकर पीटा

Navi Mumbai Christmas Controversy: क्रिसमस के मौके पर सोशल मीडिया पर बजरंग दल के कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर एक विवादित स्टेटस लगाया था, जिसके बाद उसे पीटने का मामला सामने आया. लात, चप्पल, घूंसे लोगों के हाथ जो भी सामन लगा कार्यकर्ता को उसी से पीट डाला.

Bajrang Dal Worker Controversial Christmas Status: नवी मुंबई में क्रिसमस के मौके पर सोशल मीडिया पर बजरंग दल के कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर एक विवादित स्टेटस लगाया था, जिसके बाद उसे पीटने का मामला सामने आया. लात, चप्पल, घूंसे लोगों के हाथ जो भी सामन लगा कार्यकर्ता को उसी से पीट डाला. बता दें कि बजरंग दल वेलेंटाइन डे और क्रिसमस त्यौहारों का कड़ा विरोध करता है और सोशल मीडिया के समय में यह विरोध ऑनलाइन भी होने लगे है. इसी कड़ी में बजरंग दल के इस कार्यकर्ता को क्रिसमस पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाने की सजा लोगों ने दी. चलिए विस्तार से जाने कि उस कार्यकर्ता का नाम क्या था और उसने ऐसा कौन सा स्टेटस सोशल मीडिया पर लगाया जिस के  कारण उसकी इतनी पिटाई हुई.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ता का नाम अर्जुन सिंह है. उसने अपने सोशल मीडिया के स्टेटस में लिखा था कि अगर उसे किसी ने भी क्रिसमस की बधाई या शुभकामनाएं दी तो वह उसी के शरीर में कील ठोक देगा. उसके इस आपत्तिजनक स्टेटस से लोगों में नाराजगी बढ़ गई और उसे 20-30 लोगों की भीड़ ने अर्जुन की दुकान में घुसकर उसे बुरी तरह पीट डाला. इस मामले में राबाले MIDC पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है और स्थिति पर नजर रख रही है.

भीड़ लात-घूंसे और चप्पल से अर्जुन को पीट डाला

अर्जुन सिंह अपनी मोबाइल फोन की दुकान में बैठे थे. चार जवान लड़के उनकी दुकान में खड़े होकर बातें कर रहे थे. ऐसा लग रहा था कि वे अपने मोबाइल फोन की किसी समस्या पर बात कर रहे थे. थोड़ी देर बाद, 20 से 30 लोगों की भीड़ दुकान में घुस आई और लात-घूंसे, चप्पल, जूते, बाल्टी और गमलों से अर्जुन सिंह पर हमला करना शुरू कर दिया. एक आदमी ने प्लास्टिक का ड्रम उठाया और अर्जुन पर फेंक दिया। उन्हें जो भी हाथ लगा, उसी से उन पर हमला किया.

अर्जुन समझ नहीं पा रहे थे कि उन पर कौन हमला कर रहा है या हमले कहां से हो रहे हैं. बुरी तरह पीटने के बाद, हमलावर जाते समय अर्जुन सिंह को धमकी देते हुए दिखे. अर्जुन पर हमले की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST