Railway Station Parking News: NDLS के पार्किंग शुल्क में बदलाव किए गए हैं. यह नई व्यवस्था पिक-अप और ड्रॉप जोन में आने वाले निजी व कमर्शियल वाहनों पर लागू की गई है. अजमेरी गेट की ओर अब पिक एंड ड्रॉप और पार्किंग को लेकर लंबे समय से चली आ रही परेशानियां काफी हद तक खत्म होने वाली हैं.
Railway Station Parking News
Railway Station Parking News: नए साल से पहले रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्किंग में लगने वाले चार्ज में कुछ चेंजेस किए हैं. नए नियम 26 दिसंबर यानी आज से लागू होंगे. स्टेशन के अजमेरी गेट की ओर अब गाड़ी से आना-जाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. मुसाफिरों और उनके परिजनों को लंबे टाइम से पिक एंड ड्रॉप के दौरान लगने वाले जाम और भारी पार्किंग शुल्क की परेशानी होती थी. इसी को देखते हुए नई पार्किंग व्यवस्था लागू करने का फैसला किया गया. इसमें न सिर्फ पार्किंग एरिया को दोगुना किया गया बल्कि पिक एंड ड्रॉप चार्ज में भी कटौती की गई.
लोगों को पिक एंड ड्रॉप पहले की तरह 8 मिनट तक वाहन के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा. इसके बाद 8 से 15 मिनट के लिए 50 रुपए, 15 से 30 मिनट के लिए 150 रुपए और इससे ज्यादा के लिए 200 रुपए और इससे ज्यादा टाइम तक रुकने पर 500 रुपए चार्ज देना होता था, जिसे अब कम किया गया. अगर किसी वाहन की वजह से ट्रैफिक जाम लगता है, तो पार्किंग ठेकेदार पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है.
अजमेरी गेट की ओर तीन तरह की पार्किंग मुहैया होगी. पहली पार्किंग में साइकिल, टू व्हीलर को दो घंटे तक 20 रुपए और कार के लिए 2 घंटे तक 50 रुपए देने होंगे. दूसरी प्रीमियम पार्किंग में पहले दो घंटे के लिए 150 रुपए चार्ज होगा और अगर इससे ज्यादा टाइम तक आप वहां गाड़ी रखते हैं तो प्रतिघंटे के 100 रुपए देनें होंगे. वहीं, तीसरी पार्किंग में कमर्शियल वाहनों जैसे, ऑटो, टैक्सी, टेंपो और बस के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं.
NDLS के पार्किंग शुल्क में बदलाव किए गए हैं. यह नई व्यवस्था पिक-अप और ड्रॉप जोन में आने वाले निजी व कमर्शियल वाहनों पर लागू की गई है. अजमेरी गेट की ओर अब पिक एंड ड्रॉप और पार्किंग को लेकर लंबे समय से चली आ रही परेशानियां काफी हद तक खत्म होने वाली हैं. इससे मुसाफिरों को भी काफी हद तक फायदा मिलेगा. लोगों को भीड़ और जाम से निजात मिलेगी. इससे यातायात प्रभावित नहीं होगा और सही तरीके से काम चलेगा. बता दें कि इससे पहले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. साथ ही वाहनों पर भी चार्ज की परेशानी थी. जिसे अब कम किया गया है. इससे वाहनों और मुसाफिरों दोनों को लाभ होगा. इस फैसले को लेकर वाहन मालिकों में खुशी है.
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…