<
Categories: क्राइम

AI से बनाया हत्या का मास्टरमाइंड प्लान, सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल था सनकी प्रेमी, बेरहमी से उजाड़ दिया गर्लफ्रेंड का पूरा परिवार

25 साल के एक सनकी सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल था ने AI की सहायता से कई महीनों तक मर्डर की प्लानिंग की. उसके बाद उसने बेहद शातिराना अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड के पूरे परिवार की हत्या कर दी.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल दुनिया को बेहतर बनाने, पढ़ाई करने या नई तकनीक सीखने के लिए किया जा रहा है, लेकिन एक कातिल ने इसकी मदद से हत्या की साजिश ही रच दी.

बेंगलुरु से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में एक शख्स ने लगभग पूरे परिवार को खत्म करने के लिए  Google Gemini (AT Chatbot) से हत्या के लिए ऐसी-ऐसी खौफनाक जानकारियां निकालीं, जो किसी भी सामान्य इंसान की रूह कंपा दें. आइए जानते हैं उसने कैसे इस हत्याकांड को अंजाम दिया?

AI से बनाई खौफनाक साजिश

बेंगलुरु के केआर पुरम स्थित अपार्टमेंट में आरोपी केनेथ अपनी लिव-इन पार्टनर श्वेता के  था. उसने श्वेता के माता-पिता और छोटी बहन की हत्या के लिए बहुत ही सावधानी से तैयारी बनाई थी. शुरुआती जांच से पता चला कि यह घटना लगभग 50 लाख रुपये के बकाया लोन को लेकर विवाद था. पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी ने इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने से पहले गूगल जेमिनी का इस्तेमाल करके कई ‘हाइपोथेटिकल सिचुएशंस’ (कल्पनिक स्थितियां) बनाई थीं. आरोपी ने एआई से चैट करके सर्च किया था कि- 

  • किसी को स्लो पॉइजन कैसे दिया जाता है?
  • बिना मोबाइल फोन के कैसे रह सकते हैं ताकि पुलिस ट्रैक न कर सके?
  • हत्या के बाद लाश को कैसे जलाया जाए?
  • रसायनों का उपयोग करके खून के धब्बे कैसे हटाएं?

पुलिस का मानना है कि आरोपी ने सिर्फ हत्याा की प्लानिंग ही नहीं की थी, बल्कि सबूत मिटाने के लिए एक खौफनाक फैक्ट्री जैसी तैयारी भी कर रखी थी. आरोपी का सपना था कि वह एक क्लाउड किचन खोलेगा. इसके लिए उसने बाकायदा भट्टी (Furnace) और एक बड़ा टैंक मंगवाकर सेट भी कर लिया था. पुलिस का मानना है कि इस भट्टी का इस्तेमाल वह मर्डर के बाद लाशों को ठिकाने लगाने के लिए करने वाला था.

ऐसे दिया गया खूनी खेल को अंजाम

व्हाइटफील्ड डिवीजन के डीसीपी सैदुलु अदावत ने एनडीटीवी को पूरी वारदात का खौफनाक सीक्वेंस बताया. उन्होंने बताया कि सबसे पहले आरोपी ने लिव-इन पार्टनर की मां को शिकार बनाया. जब चीख-पुकार मची तो फिर बीच-बचाव करने आए पिता पर भी ताबड़तोड़ चाकू बरसा दिए. जब बहन ने शोर मचाया तो आरोपी ने उस पर भी चाक चला दिया, जिससे वो गिर पड़ी.  हालांकि, गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पिता ने किसी तरह नीचे भागकर जान बचाने की कोशिश की थी.

पार्टनर भी थी साजिश में शामिल?

इस खौफनाक वारदात में आरोपी की लिव-इन पार्टनर श्वेता की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है. पुलिस का कहना है कि वह इस पूरी साजिश से पूरी तरह वाकिफ थी. उसे पता था कि क्या होने वाला है. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पैसों की तंगी और लिव-इन पार्टनर की फैमिली के लगातार प्रैशर के चलते उसने इस खौफनाक कदम को उठाया. लिव-इन पार्टनर श्वेता भी अपने परिवार के पास नहीं लौटना चाहती थी और उनसे नफरत करती थी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Rise and Fall 2 में फिर दिखेंगे पवन सिंह? पहले बीच में छोड़ा था शो; अब वापसी पर सस्पेंस!

Rise and Fall 2: 'राइज एंड फॉल 2' में पवन सिंह की वापसी की चर्चाएं…

Last Updated: October 17, 2026 13:57:18 IST

Kanya Pujan 2026: कब है कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मां दुर्गा की कृपा पाने का सही तरीका

Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन 2026 में जानें अष्टमी-नवमी की तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि…

Last Updated: October 17, 2026 13:57:04 IST

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने पार की हद? कान में थूका, उड़ाया मजाक तो सलमान खान ने लगाई क्लास!

Bigg Boss 20: इस वीकेंड के वार पर सलमान खान स्काउट के कान में थूकने…

Last Updated: October 17, 2026 13:56:43 IST

दृश्यम देखकर रची साजिश, सोने की चेन के लिए दोस्त का कत्ल, ऐसे जाल में फंसे नाबालिग

Thane Murder Case: महाराष्ट्र के ठाणे में सोने की चेन के लालच में दो दोस्तों…

Last Updated: October 17, 2026 13:41:06 IST

Honey Singh Controversy: हनी सिंह से महाराष्ट्र साइबर सेल की पूछताछ, कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

Honey Singh Controversy: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक…

Last Updated: October 17, 2026 12:53:57 IST

Kanpur Metro: दिवाली से पहले कानपुर वालों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, नौबस्ता तक दौड़ेंगी मेट्रो ट्रेनें, देखें रूट

Kanpur Metro: कानपुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. जल्द ही उन्हें जाम…

Last Updated: October 17, 2026 12:41:52 IST