<
Categories: क्राइम

Odisha में गौ-तस्करों की खैर नहीं! पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, 50 लाख से ज्यादा कैश; सोना-चांदी और हथियार बरामद

Odisha Latest News: ओडिशा में पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है. डीआईजी पिनाक मिश्रा ने बताया कि हमें लगातार मवेशी चोरी और उससे जुड़े मामलों की शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया, जो अभी जारी है. अब तक 32 स्थानों पर छापेमारी कर 50 लाख रुपये से ज्यादा नकदी बरामद की गई है.

Odisha Crime News: ओडिशा के उत्तर और पूर्वी इलाकों में पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है. बालेश्वर, भद्रक और मयूरभंज जिलों में एक साथ कई जगहों पर छापे मारे गए, जहां से भारी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी के आभूषण और हथियार बरामद हुए हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई पूर्वांचल रेंज के डीआईजी पिनाक मिश्रा की अगुवाई में की जा रही है. इस अभियान के लिए कुल 36 स्थान चिन्हित किए गए थे, जिनमें से अब तक 32 जगहों पर एक साथ छापेमारी की जा चुकी है.

कार्रवाई के दौरान 50 लाख रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की गई है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह शुरुआती आंकड़ा है, क्योंकि कुछ स्थानों पर अभी भी गिनती जारी है. इसके अलावा बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के गहने भी जब्त किए गए हैं.

संगठित तरीके से काम कर रहा था गिरोह

गौ-तस्करी में उपयोग किए जा रहे कई दोपहिया और चारपहिया वाहन भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं. इन वाहनों के कागजात की जांच जारी है. वहीं कई ठिकानों से हथियार और आग्नेयास्त्र भी मिले हैं, जिससे संकेत मिलता है कि यह गिरोह संगठित तरीके से काम कर रहा था.

इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस की बड़ी टीम तैनात रही. इसमें 18 प्लाटून बल, 8 अतिरिक्त एसपी, 17 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर और 67 एसआई व एएसआई स्तर के अधिकारी शामिल हैं.

मौके से भागने में सफल रहे कुछ आरोपी

अब तक पुलिस ने भद्रक से 6, बालेश्वर से 4 और मयूरभंज से 4 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. कुछ लोग मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

डीआईजी पिनाक मिश्रा ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा- “हमें लगातार मवेशी चोरी और उससे जुड़े मामलों की शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद तीनों जिलों के एसपी की निगरानी में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया, जो अभी जारी है. अब तक 32 स्थानों पर छापेमारी कर 50 लाख रुपये से ज्यादा नकदी बरामद की गई है. यह अभी प्रारंभिक आंकड़ा है, क्योंकि कुछ जगहों पर गिनती जारी है. इसके साथ ही सोना-चांदी और कई वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल अवैध गौ-परिवहन में किया जा रहा था.”

अवैध गौ-तस्करी के खिलाफ हमारा सख्त रुख- डीआईजी

उन्होंने आगे बताया कि वाहनों के दस्तावेजों की जांच चल रही है और ऑपरेशन खत्म होने के बाद पूरी जानकारी साझा की जाएगी. हम अवैध गौ-तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं. बालेश्वर और मयूरभंज इस तरह की गतिविधियों के प्रमुख रास्ते बन गए हैं. तस्कर मवेशियों को पड़ोसी राज्यों तक पहुंचाने के लिए कम निगरानी वाले रास्तों और पैदल मार्गों का इस्तेमाल कर रहे थे. इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और कई बार सामाजिक तनाव भी पैदा हो रहा है.

डीआईजी ने कहा कि ओडिशा में गौ-हत्या और अवैध परिवहन प्रतिबंधित है और इसे रोकने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान आगे भी चलता रहेगा. ऑपरेशन पूरा होने के बाद जब्त सामान और गिरफ्तार आरोपियों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Viral Video: बुमराह की खतरनाक यॉर्कर का वैभव ने निकाला ‘जुलूस’, पहली ही गेंद पर जड़ा खौफनाक छक्का!

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…

Last Updated: April 7, 2026 23:11:47 IST

Video: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने पहनी पीपीई किट, 5 घंटे के बाद हटाए मधुमक्खियों के 7 छत्ते

Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…

Last Updated: April 7, 2026 22:54:42 IST

Ashok Kharat Case: इमली के बीज और पत्थर देकर महिलाओं से क्या करता था अशोक खरात? 4850 आपत्तिजनक लिंक डिलीट, SIT का बड़ा खुलासा

Ashok Kharat Latest News: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में विशेष जांच दल…

Last Updated: April 7, 2026 22:15:06 IST