Seema Haider News: 650 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले में ईडी की एंट्री हो चुकी है। यह खेल पाकिस्तानी सीमा हैदर और उसके भारतीय पति सचिन के नाम पर खेला जा रहा था।
seema haider
Seema Haider: पाकिस्तान की हसीना ‘सीमा हैदर’ ने जब से भारत में कदम रखा है तब से ही वो चर्चाओं में है. बहुत से लोगों ने पाकिस्तानी जासूस के नजरिए से देखा. वहीं अब भी कई जांच टीमें ऐसी हैं जो सीमा हैदर को लेकर एक्टिव रहती हैं और समय समय पर जांच करती रहती हैं. आपकी जानकार के लिए बता दें कि पाकिस्तान की सीमा हैदर और उसके पति सचिन के नाम पर बड़ा कांड हो गया है। यह कांड करोड़ों का है। इसे देखते हुए ईडी भी एक्टिव हो गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 650 करोड़ के फर्जी आईटीसी घोटाला मामले में ईडी की एंट्री हो गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने 650 करोड़ के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, ईडी ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट मामले में दिल्ली, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना समेत कई ठिकानों पर तलाशी जारी है.
जांच एजेंसी का कहना है कि यह कार्रवाई उन आरोपियों और कंपनियों के खिलाफ है जो अवैध रूप से फर्जी कंपनियां, शेल कंपनियां बनाकर और फर्जी दस्तावेज बनाकर टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल रहे हैं. इसी मामले में जांच एजेंसी ईडी ने ईटानगर स्थित जोनल ऑफिस की टीम से इनपुट जुटाकर 11 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे से तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है. वहीं आपको बताते चलें कि तलाशी अभियान के दौरान काफी अहम सबूत जुटाए गए और जल्द ही इस मामले में कई आरोपियों से पूछताछ की जाएगी.
जांच एजेंसी ईडी के मुताबिक, लगभग 650 करोड़ के ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाले’ मामले में कई हवाला कारोबारी, फ़र्ज़ी कंपनियों के निदेशक और इस घोटाले को अंजाम देने वाले आरोपी जाँच एजेंसी के रडार पर हैं. इन लोगों ने बिना कोई वास्तविक कारोबार किए फ़र्ज़ी बिल बनाकर सरकार से लगभग 650 करोड़ रुपये के टैक्स का फ़ायदा उठाया. जाँच एजेंसी को यह भी शक है कि इस पैसे का इस्तेमाल हवाला और दूसरे अवैध धंधों में किया गया है.
दिल्ली में अभी सताएगी गर्मी या फिर बरसेंगे बदरा, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…