1996 की फिल्म राजा हिंदुस्तानी के फेमस किसिंग सीन ने तीन दिन लिए शूटिंग में, जो उस वक्त बॉलीवुड में बहुत चर्चा में रहा और आज भी याद किया जाता है।
Raja Hindustani
बॉलीवुड की दुनिया में हमेशा से ग्लैमर और रोमांस से भरी फिल्मों का दौर चलता हुआ आया है। फिल्मों में किस और इंटिमेट सीन होना आजकल एक आम बात हो गई है लेकिन 90s के दशक में इस सीन को शूट करना मुश्किल था। उस दौर में फिल्म राजा हिंदुस्तानी (Raja Hindustani) का किसिंग सीन काफी ज्यादा चर्चा में आ गया था, जो 1996 में रिलीज हुई थी। आमिर खान और करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के सॉन्ग अभी भी लोगों को अपना दीवाना बनाते हैं, लेकिन इस फिल्म की शानदार कहानी के साथ-साथ फेमस किसिंग सीन की वजह से भी ये फिल्म काफी ज्यादा याद की जाती है जिससे शूट करने में पूरे 3 दिन लग गए
राजा हिंदुस्तानी 1996 में रिलीज हुई थी और उस टाइम लोगो को अपना दीवाना बन गई थी। इसमें आमिर खान करिश्मा कपूर की जोड़ी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया और फिल्म में करीब 6 करोड़ तक का कलेक्शन किया। अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वह कलेक्शन 76 करोड रुपए तक रहा।
राजा हिंदुस्तानी फिल्म काफी सुपरहिट फिल्म थी लेकिन इस फिल्म में 1 मिनट का किसिंग सीन था जिसने लोगों को हैरान कर दिया था। करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि किसिंग सीन को शूट करना काफी ज्यादा मुश्किल था क्योंकि उस समय फरवरी की ठंड हो रही थी और यह फिल्म ऊटी में शूट हुई है। करिश्मा कपूर इस सीन की शूटिं के दौरान ठंड से कांप रही थी।
करिश्मा कपूर ने यह भी बताया कि इस किसिंग सीन को शूट करने में लगभग 3 दिन लग गए थे। सुबह 7:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक शूट किया करती थी बीच में ठंडा पानी और तेज हवा उनको कांपने पर मजबूर कर देता था। करिश्मा कपूर का ऐसा भी कहना है कि लोग सोचते हैं कि किस करना बहुत ही आसान होता है लेकिन असल में यह बहुत ज्यादा मुश्किल होता है।
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…