<
Categories: क्राइम

शादी से मुकर गया बॉयफ्रेंड तो फंदा डालकर गले लगाई मौत; चिट्ठी में लिख दी आखिरी ख्वाहिश, फिर घर वालों ने जो किया…

8 साल से कीर्ति संग रिलेशनशिप में रहने के बावजूद साई ने अपने घर वालों का फैसला मान लिया और दूसरी जगह शादी करने को तैयार हो गया. यह बात प्रेमिका को आहत कर गई और उसने अपनी जान दे दी.

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की रहने वाली एक युवती का मुंबई स्थित अपने पीजी हॉस्टल में सुसाइड करने की घटना सामने आई है. मामला प्रेम संबंधों का है, जहां प्रेमी के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी. एक तरफ परिवार की खुशी और दूसरी तरफ प्रेमी के बिछड़ने का गम, प्रेमिका यह दुख सह नहीं पाई. 14 जुलाई को एक मार्मिक चिट्ठी छोड़कर युवती ने फांसी लगा ली. चिट्ठी में लिखी बातें पढ़कर परिजनों का बुरा हाल हो गया है. इससे कई अहम तथ्य सामने आए हैं. बता दें कि युवती एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी. प्रेमी के साथ करीब 8 साल से रिलेशनशिप में थी. 

8 साल से रिलेशनशिप में थे कपल

गुंटूर की रहने वाली 26 साल की कीर्ति मुंबई की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी. प्रकाशम जिले के पोंडुर गांव के साई सुमंत से प्यार करती थी. दोनों की जान पहचान को 8 साल हो चुके थे. शायद दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी के रिश्ते में बंधने की तैयारी भी की होगी, लेकिन नीयति को जैसे कुछ और ही मंजूर था. कीर्ति को पूरा विश्वास था कि इतने साल के प्रेम संबंध के बाद तो साई उसी से शादी करेगा लेकिन जब साई ने बताया कि घर वालों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया है तो वो काफी तनाव में आ गई.

पीजी में फांसी लगाकर दी जान

साई सुमंत ने कीर्ति को अपने परिवार वालों का फैसला साफ-साफ बता दिया था जिसके कारण कीर्ति काफी परेशान हो गई. वो चाहकर भी अपने और सुमंत के रिश्ते का ऐसा अंत स्वीकार नहीं कर पाई. वो इतना आहत हो गई कि 14 जुलाई को अपने पीजी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जैसे ही कीर्ति के पीजी से उसके सुसाइड करने की बात घर वालों को पता चली. कोहराम मच गया. इधर पीजी में भी अन्य युवतियां काफी डरी हुई थीं, वहां घर में भी मातल पसर गया. 

परिवार के लिए छोड़ी चिट्ठी

कीर्ति ने इतना बड़ा और खौफनाक कदम उठाने से पहले अपने परिवार से बात करने के लिए सोचा लेकिन वो इतना तनाव में थी कि शायद उनका सामना कर पाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी इसलिए घर वालों के नाम एक खत लिखा और एक ऐसी इच्छा जाहिर कर दी जिसके बाद घर वालों ने कीर्ति की मौत के लिए उसके बॉयफ्रेंड साई सुमंत को जिम्मेदार ठहराया. कीर्ति ने अपने खत में लिखा कि उसका अंतिम संस्कार सुमंत के गांव में कराया जाए और उसके शव पर थाली यानी मंगलसूत्र बांधा जाए.

सुसाइड की खबर मिलते ही बॉयफ्रेंड फरार

14 जुलाई की वारदात के बाद, कीर्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और 16 जुलाई को शव लेकर सीधा सुमंत के गांव प्रकाशम जिले के पोंडुरु पहुंच गए. वहां परिजनों ने बॉयफ्रेंड सुमंत के घर के आगे विरोध प्रदर्शन किया लेकिन सुमंत पहले ही घर का ताला लगाकर कहीं भाग गया था. परिजनों ने ताला तोड़ा और कीर्ति की अंतिम इच्छा के अनुसार सुमंत के गांव में शादी का लॉकेट पहनाकर उसे अंतिम विदाई दी.

ये भी पढ़ें:- घर पर सुरक्षित नहीं बेटियां? अकेला पाकर हदें भूल गया ‘हैवान’ बाप; मुंह खोलने पर मां-बेटी को दी जान से मारने की धमकी!

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Delhi Police: प्रदर्शनकारियों की पिटाई का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल

Delhi Police: दिल्ली में एक प्रदर्शनकारी महिला पर कथित हमले से जुड़े वायरल वीडियो के…

Last Updated: October 11, 2026 16:03:46 IST

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST