लखीमपुर खीरी में मायके जाने की जिद को लेकर एक परिवार में काण्ड हो गया. एक घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी, जिससे उसकी सास ने नाराज होकर दामाद से अनोखे तरीके से बदला लिया. आइये जानते हैं पूरी खबर!
मायके जाने की जिद में हो गया कांड
UP Crime News: लखीमपुर खीरी में मायके जाने की जिद को लेकर एक परिवार में कांड हो गया. घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की नाक काट दी, जिसे देखकर पत्नी की माँ काफी आहत हुईं.
बेटी के अपमान का बदला लेने के लिए सास ने अपने दामाद को मुंहतोड़ जवाब देने की ठानी और उसकी बहन की नाक काट दी. बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मामला पुलिस तक पहुंच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
लखीमपुर में एक परिवार में मायके जाने की जिद को लेकर लड़ाई शुरू हुई, जो एक बड़े विवाद में बदल गयी. ढखेरवा गांव निवासी श्रवण कुमार कश्यप पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी प्रीति कश्यप के साथ मारपीट की और दांतों से उसकी नाक काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद पत्नी ने दुखी होकर अपने मायके में इसकी जानकारी दी.
सूचना मिलते ही प्रीति के परिजन यानी पिता बनवारी और मां श्रीदेवी भी अन्य परिजनों के साथ ससुराल पहुंच गए. वहां पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसी बीच प्रीति की मां ने भी अपने दामाद की बहन मोनी कश्यप की भी दांतों से नाक काट दी और अपनी बेटी का बदला ले लिया. घायल प्रीति ने पुलिस को बताया कि उसकी चचेरी बहन की रविवार को शादी है जिसमें शामिल होने के लिए मायके जाना चाहती थी. इसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था.
मामले के बढ़ने के बाद दोनों पक्ष पुलिस के पास गए और शिकायत दर्ज कराई. थानाध्यक्ष मोहित पुंडीर का कहना है कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है. अब जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…