होम / Sonipat News: गोहाना में मौत का खूनी खेल आया सामने, फ़ोन पर बुलाकर गोलीकांड को दिया अंजाम

Sonipat News: गोहाना में मौत का खूनी खेल आया सामने, फ़ोन पर बुलाकर गोलीकांड को दिया अंजाम

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : August 23, 2023, 11:56 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Sonipat: सोनीपत के गांव महमूदपुर में देर शाम को गोली मारकर देवेंद्र की हत्या का मामला सामने आया है। वहीं अन्य दूसरे को भी एक गोली मारी गई हैं। जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वही मामले में सदर थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है और मोके पर कार्रवाही की जा रही है। गोली मारने का आरोप अमित और उसके पिता पर लगाया गया है। दोनों फ़रार हैं, पुलिस आरोपियों की तलाश में कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गोहाना क्षेत्र के गांव छतेहरा का देंवेंद्र मंगलवार शाम को 5 बजे तक घर पर ही था। इसी बीच उसे किसी का फोन आया और वह घर से चला गया। करीब एक घंटे बाद परिजनों को सूचना मिली कि उसकी महमूदपुर गांव में गोली मार कर हत्या कर दी गई है।

कार्यालय के बरामदे में भी मिले हैं खून के निशान 

सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। देवेंद्र का शव महमूदपुर गांव में अमित चहल के कार्यालय के बाहर औंधे मुंह पड़ा मिला है। कार्यालय के बरामदे में भी खून के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि देवेंद्र को वारदात का आभास हो गया था। उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन उसे भागते हुए ही गोली मार दी गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक देवेंद्र और इसके मामा पर इसराना में मर्डर का केस चल रहा था। देवेंद्र को इस केस में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिली हुई है। माना जा रहा है कि, इसी रंजिश में देवेंद्र की हत्या हुई है। हालांकि पुलिस अभी मौके पर छानबीन कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही पूरी घटना सामने आएगी। इसराना में करीब 9 साल पहले मर्डर की सनसनीखेज वारदात में ये शामिल रहा था।

खेती बाड़ी का काम करता था देवेंद्र

देवेंद्र की हत्या गोली मार कर की गई है। गोली उसकी छाती में लगी है। माना जा रहा है कि पूरे प्लान के साथ ही उसे वारदात स्थल पर बुलाया गया था। भागने लगा तो गोली मार दी। देवेंद्र खेती बाड़ी का काम करता था। वहीं दूसरे शख्स को भी गोली लगी है, उसका एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

वहीं मामले को लेकर थाना एसएचओ वजीर सिंह रेढू ने बताया कि दो शख्स को गोली मारी गयी है। देवेंद्र की मौके पर मौत हो गई और दूसरा घायल अवस्था मे हॉस्पिटल में एडमिट है। गोली मारने का आरोप अमित और उसके पिता पर लगाया गया है। दोनों फ़रार हैं,पुलिस आरोपियों की तलाश में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read more: आज चांद पर लैंडिग करेगा चंद्रयान-3, जानें क्यों चंद्रमा पर उतरने के आखिरी 15 मिनट हैं भारी?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Kangana Ranaut: कंगना रनौत को हिमाचल में दिखाए गए काले झंडे, पुराने ट्वीट को लेकर थे नाराज- Indianews
China-Taiwan: ताइवान के नए राष्ट्रपति के शपथ लेते ही चीन ने दी धमकी, कहा- ताइवान की स्वतंत्रता का ‘मृत अंत’- Indianews
Russia-Ukraine war: क्या यूक्रेन रूस के खिलाफ हार की ओर बढ़ रहा है? रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा- Indianews
Joe Biden: बाइडेन का दावा कि वह महामारी के दौरान उपराष्ट्रपति थे, नेटिज़न्स ने कुछ यूं दिया रिएक्शन- Indianews
Bayraktar Akıncı: तुर्की के इस ड्रोन की क्या है खासियत, जिसने ईरान के राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर का पता लगाया?- Indianews
Iran: राष्ट्रपति रायसी की मृत्यु के बाद उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर ने संभाला पदभार, जानें कैसा रहा है राजनीतिक जीवन-Indianews
Rahu Gochar Effect : इन राशियों पर 2025 तक राहु की रहेगी अपार कृपा, खूब होगा लाभ- Indianews
ADVERTISEMENT