Live
Search
Home > क्राइम > खूनी अंधविश्वास! पलामू में डायन बिसाही के शक में तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

खूनी अंधविश्वास! पलामू में डायन बिसाही के शक में तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

Palamu Crime News: झारखंड के पलामू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां अंधविश्वास के नाम पर तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जानिए पूरा मामला.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-02-02 14:54:38

Mobile Ads 1x1

Crime News: झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र की आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव में अंधविश्वास ने जानलेवा रूप ले लिया है. डायन-बिसाही के शक के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद से ही आस-पास के लोगों में डर का माहौल है.

क्या है पूरा मामला?

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रमोद भुईयां और रविन्द्र भुईयां ने गांव के ही कुछ लोगों पर डायन-बिसाही कराने का शक जताया था. इसी अंधविश्वास और आपसी आरोपों के कारण मामला अचानक हिंसक हो गया. झगड़े के दौरान विजय भुईयां, उनकी पत्नी और उनके 17 वर्षीय बेटे की मौके पर ही बेरहमी से हत्या कर दी गई. वहीं उसी परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है.

ग्रामीणों में है नाराजगी

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि आजकल गांव में ओझा, डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास तेजी से फैल रहा है. इस वजह से आए दिन कुछ ना कुछ घटनाएं होती रहती हैं. इतना नहीं, गांव वालों ने पुलिस के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की है. उन लोगों ने कहा कि घटना की जानकारी दिए जाने के बावजूद पुलिस चार घंटे देरी से आई. 

तत्काल कार्रवाई की मांग

अंधविश्वास के कारण इस खूनी अंजाम के बाद गांववालों की प्रशासन से मांग है कि दोषियों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए. इसके अलावा गांव में अंधविश्वास से खात्मे के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाए. हालांकि, अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

MORE NEWS