<
Categories: क्राइम

इश्क का दिखा खौफनाक अंजाम! प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से किया लहूलुहान

Udaipur News: उदयपुर में बीती रात प्रेम प्रसंग में एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया.

Udaipur Crime News: राजस्थान के उदयपुर शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में बीती रात प्रेम प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. युवक ने पहले युवती पर चाकू से हमला किया और फिर खुद को भी घायल कर लिया. स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों की जान बच सकी और फिलहाल एमबी हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है.

कैसे हुई घटना?

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे नाथद्वारा निवासी रवि सोनी अचानक युवती के घर पहुंचा. उसने जबरन घर में घुसकर युवती को बाथरूम में ले जाकर गला दबाने की कोशिश की. दबाव के कारण युवती कुछ देर के लिए बेसुध हो गई. इसी बीच जब उसने होश संभाला, तो युवक ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया.

खुद पर भी किया हमला

हमले के बाद युवक ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को गहरी चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस की जांच

घंटाघर थानाधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि घटना प्रेम प्रसंग और निजी विवाद से जुड़ी प्रतीत हो रही है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाएं

यह घटना उदयपुर में चाकूबाजी की तीसरी वारदात है. इससे पहले रविवार रात सूरजपोल इलाके में दो नाबालिगों के बीच हुए झगड़े में भी चाकू से हमला किया गया था. बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने शहरवासियों में चिंता बढ़ा दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST