<
Categories: मनोरंजन

पावरस्टार Pawan Singh नहीं Rise And Fall का ये कंटेस्टेंट है सबसे ज्यादा अमीर

Richest Contestant in Rise And Fall: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में शामिल हुए कंटेस्टेंट्स सिर्फ पॉपुलर ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से भी बेहद मजबूत हैं. तो आइए जानते हैं कि इस सीजन का सबसे अमीर शख्स कौन है-

Richest Contestant in Rise And Fall :  रियलिटी टीवी की दुनिया में हलचल मचाने वाला नया शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों खासा चर्चा में है. इस शो की थीम भले ही बिग बॉस जैसी लगती हो, लेकिन इसमें हर हफ्ते अशनीर ग्रोवर की एंट्री और कंटेस्टेंट्स की “क्लास” इस शो को अलग बनाती है.

इस शो में अलग-अलग बैकग्राउंड से आए जाने-पहचाने चेहरे शामिल हुए हैं – जैसे टीवी स्टार्स, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, सिंगर्स और यहां तक कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार भी. अब सवाल ये उठता है कि इनमें से कौन है सबसे अमीर? किस कंटेस्टेंट के पास है सबसे ज्यादा दौलत? आइए जानते हैं…

‘राइज एंड फॉल’ के सबसे अमीर कंटेस्टेंट्स – पूरी लिस्ट

पवन सिंह – भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिंग और सिंगिंग दोनों में अपनी पहचान बना चुके पवन सिंह स्टेज परफॉर्मेंस और गानों के लिए लाखों रुपए चार्ज करते हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में हिस्सा लेने के दौरान दिए गए एफिडेविट के मुताबिक, उनके पास कुल संपत्ति करीब 16.75 करोड़ रुपये है.

अर्जुन बिजलानी – टीवी स्क्रीन पर दो दशकों से राज कर रहे अर्जुन बिजलानी ने कई पॉपुलर सीरियल्स में लीड रोल निभाए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन की कुल संपत्ति करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई है.

कीकू शारदा –  कीकू शारदा, जो लोगों को पिछले 15 सालों से हंसा रहे हैं, असल जिंदगी में बेहद अमीर हैं. हालांकि शो ‘राइज एंड फॉल’ में उनका गंभीर रूप देखने को मिल रहा है, लेकिन रियल लाइफ में वो एक टॉप क्लास कॉमेडियन हैं. उनकी कुल संपत्ति 35 से 40 करोड़ रुपये बताई जाती है, जिससे वे इस शो के सबसे अमीर कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं.

कुब्रा सैत –  कुब्रा सैत ने फिल्मों, गानों और वेब सीरीज में काम कर नाम कमाया है. हाल ही में वो ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आई थीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कुब्रा के पास करीब 25 करोड़ रुपये की नेट वर्थ है.

आरुष भोला – सोशल मीडिया और यूट्यूब से फेमस हुए आरुष भोला अपने मजेदार कंटेंट के लिए जाने जाते हैं. हास्य और रील्स के जरिए उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और इसी से कमाई भी की. माना जाता है कि उनकी कुल संपत्ति 10 से 12 करोड़ रुपये के बीच है.

आदित्य नारायण – सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने बचपन से ही शोबिज की दुनिया में कदम रख दिया था.
वो ना सिर्फ सिंगिंग, बल्कि एक्टिंग और होस्टिंग में भी माहिर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य की नेटवर्थ 30 से 40 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST