<
Categories: क्राइम

Sonbhadra Crime News: बुजुर्ग दंपति के लिए अंधविश्वास बना काल! पड़ोसियों ने किया ऐसा हश्र, सुन खड़े हो जाएंगे रोगंटे

Sonbhadra superstition murder: सोनभद्र जिले में अक्सर अंधविश्वास से जुड़े मामले प्रकाश में आते है और इस अन्धविश्वास और जादू टोना और भूत प्रेत प्रेत के चक्कर में मारपीट और हत्याओं की घटनाएं होती रहती हैं ऐसा ही एक मामला परसोई गांव में बीती रात सामने आया हैं।

Sonbhadra Murder News: उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के सोनभद्र (sonbhadra) जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया हैं जिसमें अंधविश्वास के कारण परसोई गांव में देर रात पड़ोंसियों ने भूत- प्रेत के शक में बुजुर्ग दंपति पर धारदार हथियार बुरी तरह हमला हुआ। इस हमले में महिला की मौत हो गई तो वही महिला का पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हैं।

क्या हैं पूरा मामला?

गांव के ही गुलाब खरवार, सोमारू खरवार और 3–4 महिलाओं ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों को शक था कि बाबूलाल और उनकी पत्नी भूत-प्रेत करवाते हैं, जिसकी वजह से उनके परिवार में बीमारी और अशांति बनी रहती है। इसी अंधविश्वास को आधार बनाकर पड़ोसियों ने बीती रात दंपति पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से हुए हमले में रजवंती की मौके पर मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल बाबूलाल को पहले डायल 112 की मदद से चोपन सीएचसी पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया।

क्या हैं परिजनों का आरोप?

मृतका की बेटी शांति ने बताया कि गुलाब खरवार और उसके परिवार के लोग पहले भी भूत-प्रेत के बहाने उनके घर वालों से झगड़ा कर चुके हैं। उसने कहा कि घटना की शाम भी गुलाब, सोमारू और उनकी घर की महिलाओं ने मिलकर धारदार हथियार से उसके माता-पिता पर हमला कर दिया।

डॉक्टर और पुलिस का बयान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन के डॉ. आकाश कुमार ने पुष्टि की कि विवाद भूत-प्रेत को लेकर हुआ था और मारपीट में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची। मुख्य आरोपी गुलाब खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

किस हालत में हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Mojtaba Khamenei: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई को लेकर बड़ी खबर सामने आ…

Last Updated: April 7, 2026 15:57:08 IST

80 LPA पैकेज में 40 लाख किडनैपिंग इंश्योरेंस, IIM में जॉब प्लेसमेंट में कंपनी का अजीब ऑफर

Kidnapping Insurance: इस घटना से ऑनलाइन बातचीत शुरू हो गई कि कैसे एक कर्मचारी की…

Last Updated: April 7, 2026 15:55:09 IST

NBEMS GPAT Result 2026 Declared: एनबीईएमएस जीपीएटी रिजल्ट हुआ जारी, इस Direct Link से करें चेक

NBEMS GPAT Result 2026 Declared: एनबीईएमएस जीपीएटी रिजल्ट जारी हो गया है. उम्मीदवार सीधे इस…

Last Updated: April 7, 2026 15:52:31 IST

‘रेप किया है उसने मेरे साथ…’ बीच सड़क चीखती लड़की के गंभीर आरोप फिर एक ट्विस्ट, जिससे चकराया पुलिस का माथा!

Mathura Rape Case: वृंदावन की सड़कों पर न्याय मांगती एक युवती और दुष्कर्म के गंभीर…

Last Updated: April 7, 2026 15:52:29 IST

MHT CET Admit Card 2026 Today: एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड mahacet.org पर आज, ऐसे कर पाएंगे आसानी से डाउनलोड

MHT CET Admit Card 2026 Today: एमएचटी सीईटी का एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी…

Last Updated: April 7, 2026 15:33:16 IST