<
Categories: मनोरंजन

जब मिस यूनिवर्स इंडिया जीतने के बाद उर्वशी रौतेला से छीन लिया गया ताज, आखिर सुष्मिता सेन ने क्यों किया बाहर?

Urvashi Rautela: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को 2012 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स इंडिया से बाहर निकलवा दिया था. इतना ही नहीं अपना ताज भी छोड़ने के लिए कहा था. आखिर क्या थी वजह?

Urvashi Rautela News: उर्वशी रौतेला ने अपने जीवन में कई खिताब अपने नाम किए हैं. आजकल वह बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती नजर आती हैं.  लेकिन एक ऐसा किस्सा है, जिसे जान आप हैरान हो सकते हैं. उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि साल 2012 में सुष्मिता सेन ने उन्हें मिस यूनिवर्स का खिताब छोड़ने के लिए कहा था. जानिए आखिर सुष्मिता सेन ने क्यों किया ऐसा. 

सुष्मिता सेन के पास थी जिम्मेदारी

मिर्ची प्लस के साथ बातचीत में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने बताया कि कैसे सुष्मिता सेन ने उनसे 2012 में मिस यूनिवर्स इंडिया की विजेता के पद से हटने के लिए कहा था. अभिनेत्री ने बताया कि उस समय, डोनाल्ड ट्रंप मिस यूनिवर्स संगठन के सह-मालिक हुआ करते थे, और भारत से प्रतिनिधियों को चुनने की जिम्मेदारी सुष्मिता सेन की कंपनी के पास थी, क्योंकि फेमिना मिस इंडिया ने अपने अधिकार छोड़ दिए थे.

मात्र 24 दिन छोटी रह गई थीं उर्वशी रौतेला

अभिनेत्री ने आगे बातचीत में बताया, ‘जब मैंने 2012 में पहली बार मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता, तब मिस यूनिवर्स में भाग लेने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल थी. उस समय हमारे बॉस डोनाल्ड ट्रम्प थे. मुझे खुद भी नहीं पता था कि जीत के वक्त मेरी उम्र सिर्फ 17 साल थी. मैं तय सीमा से 24 दिन कम थी.’

सुष्मिता ने किया बाहर

उर्वशी रौतेला ने कहा, ‘सुष्मिता सेन ने मुझसे कहा था कि ‘उर्वशी, तुम नहीं जा सकती…’ उस समय मुझे लगा जैसे मैं अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी हारी हुई इंसान हू.’ उर्वशी ने आगे बताया कि उम्र सीमा के नियम पर सवाल उठाने के बावजूद उनकी कोशिशें बेकार गईं. 

दो बार जीता मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब

उर्वशी रौतेला ने 2015 में मिस डिवा के आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया कॉम्पटिशन में फिर से भाग लिया. ऑडिशन के दौरान उनकी उम्र की वजह से कुछ लड़कियों ने उन्हें जज समझ लिया. उर्वशी के मुताबिक, वहां मौजूद ज्यादातर लड़कियां नहीं चाहती थीं कि वह प्रतियोगिता में रहें, और वह खुद को पूरी तरह अकेला महसूस कर रही थीं. उन्होंने आगे कहा कि लोग मजाक उड़ाते थे, कहते थे कि 12वीं पास करने के बाद कौन 10वीं की परीक्षा देता है. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी, दोबारा हिस्सा लिया और जीत भी हासिल की। उर्वशी ने बताया कि वह इकलौती ऐसी लड़की हैं, जिन्होंने दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता है.

इन फिल्मों के लिए जानी जाती हैं अभिनेत्री

उर्वशी रौतेला को ‘सनम रे’, ‘हेट स्टोरी 4’, ‘पागलपंती’, ‘काबिल’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST