<
Categories: क्राइम

कौन है जीडीपी रामचंद्र राव की बेटी? जो पिता के वायरल वीडियो से पहले खुद कर चुकी है बड़ा कांड, जेल में है बंद

Ranya Rao Gold Smuggling Case: कर्नाटक डीजीपी रामचंद्र राव के वायरल वीडियो के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. लेकिन, क्या आप जानते है कि उनकी बेटी कौन है? जो पिता से पहले ही बड़ा कांड कर जेल की हवा खा रही है.

DGP Ramachandra Rao Daughter: कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव (DGP Ramachandra Rao) पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई है, जिसमें वह महिलाओं के साथ दिख रहे थे. उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. इस घटना के बाद, DGP की बेटी अचानक सुर्खियों में आ गई हैं. बता दें कि उनकी बेटी भी पिछले साल दुबई से बेंगलुरु 14 किलो सोने की तस्करी की थी. जिसके बाद वह भी गिरफ्तार हो गई थी. ऐसे में अब यह जानना काफी रोचक हो गया है कि आखिरकार जीडीपी रामचंद्र राव की बेटी कौन है, जो पिता के वायरल वीडियो से पहले ही बड़ा कांड कर जेल की हवा खा रही है.

कौन है जीडीपी रामचंद्र राव की बेटी?

जीडीपी रामचंद्र राव की बेटी और कोई नहीं बल्कि कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव है. रान्या अपनी कन्नड़ फिल्म ‘माणिक्या’ के लिए जानी जाती हैं, जिसमें उन्होंने कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ काम किया था. उन्होंने कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है. रान्या फिलहाल बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद हैं. DRI ने उन पर सोने की स्मगलिंग के लिए 102 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

सोने की तस्करी के दौरान पकड़ी गई थी रान्या

पिछले साल 3 मार्च की रात को, रान्या राव 14.8 किलो सोने के साथ दुबई से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थीं. उन्हें उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था. DRI रान्या की बार-बार की इंटरनेशनल यात्राओं के कारण उन पर कड़ी नजर रख रही थी. ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने रान्या राव के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया था. इस मामले में, रान्या को एक साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी और वह फिलहाल अपनी सज़ा काट रही हैं.

वह दुबई से बेंगलुरु 14 किलो सोना लाई थीं

जब रान्या को गिरफ्तार किया गया, तो उन्होंने बहुत सारी ज्वेलरी पहनी हुई थी. इसके अलावा, उन्होंने अपने कपड़ों के अंदर सोने की ईंटें छिपाई हुई थीं. रान्या ने DRI के सामने कबूल किया था कि उनके पास 17 सोने की ईंटें थीं. उनके घर से 2 करोड़ रुपये की सोने की ज्वेलरी और 2.5 करोड़ रुपये से ज़्यादा कैश बरामद हुआ था.

1 साल में करीब 30 बार की दुबई यात्रा

रान्या ने एक साल में 30 बार दुबई की यात्रा की थी. गिरफ्तारी से सिर्फ 15 दिन पहले, उन्होंने चार बार दुबई की यात्रा की थी. DRI का अनुमान है कि इस दौरान उन्होंने कई किलोग्राम सोना भारत में स्मगल किया था। ED ने रान्या की 34 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त की थी. उनके पास बेंगलुरु में दो घर, एक इंडस्ट्रियल प्लॉट और एक खेती की ज़मीन थी.

जब एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया, तो यह भी सामने आया कि पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव उनके सौतेले पिता हैं. DRI के मुताबिक, जब रान्या भारत में सोना स्मगल करती थी, तो वह खुद को एक IPS ऑफिसर की बेटी बताती थी और एयरपोर्ट से घर तक एस्कॉर्ट करने के लिए लोकल पुलिस अधिकारियों को बुलाती थी.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

US Midterm Election: कौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जिन्होंने ट्रंप से छीनी सबसे अहम सीट; जीत से डेमोक्रेट्स भी दंग

Pia Dandiya wins Florida: पिया डांडिया फ्लोरिडा के 22वें डिस्ट्रिक्ट से चुनाव जीतकर US हाउस…

Last Updated: November 4, 2026 10:09:26 IST

Railway Track Blast : श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! पटरी के नीचे टूटे खंभे, 7.5 किलो RDX मिलने से बढ़ी चिंता

Railway Track Blast : राजस्थान के श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर धमाका हुआ. इससे…

Last Updated: November 4, 2026 10:08:24 IST

Gold Price 4 November 2026: धनतेरस से पहले महंगा हुआ सोना? जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 4 November 2026: दिल्ली के बुलियन मार्केट में सोने का भाव गिरकर…

Last Updated: November 4, 2026 09:57:05 IST

Vadodara Missing Parrot: तोता दे दो और लाखों ले लो! लड्डू के लिए रो रहा मालिक का दिल; रख दिया बड़ा इनाम

Vadodara Missing Parrot: गुजरात के वडोदरा में 6 महीने का पालतू तोता लड्डू लापता हो…

Last Updated: November 4, 2026 09:35:47 IST

Bill Gates Daughter: हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर..फिर भी नहीं पड़ते पूरे, बेटी की आदत से परेशान हुए बिल गेट्स; दे डाली चेतावनी

Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…

Last Updated: November 4, 2026 08:21:53 IST