<

6200mAh की दमदार बैटरी, 50MP की तीन कैमरा जैसी तमाम खासियत के साथ लॉन्च होगा Vivo X200, डेट कंफर्म

वीवो जल्द भारतीय टेक मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. इस आगामी स्मार्टफोन का नाम वीवो X200T है. इस स्मार्टफोन में दमदार बैटरी के साथ ही 50MP के तीन कैमरा मिलने वाले हैं.

Vivo X200T: वीवो ने अपनी वीवो एक्स 200 सीरीज को 2024 में भारत में लॉन्च किया था. इस सीरीज में तब कंपनी ने Vivo X200 और Vivo X200 Pro को लॉन्च किया था. अब कंपनी इस सीरीज में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम वीवो X200T है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया था. इस महीने के आखिर में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है. ये फोन 50MP के Zeiss ऑप्टिक्स के साथ आएगा. इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया जाएगा.

कब लॉन्च होगा Vivo X200T?

बता दें कि वीवो ने वीवो एक्स200टी की लॉन्चिंग डेट कंफर्म कर दी है. ये स्मार्टफोन 27 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च होगा. इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. ये फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है. लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने इसके फीचर्स को भी टीज किया है. 

Vivo X200T में मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने वीवो एक्स200टी स्मार्टफोन में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर पर काम करेगा. ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें तीनों लेंस 50 मेगापिक्सल के ही हैं. फोन को पावर देने के लिए 6200 mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा. जानकारी दी जा रही है कि स्मार्टफोन में 40W की वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है.

कितनी होगी Vivo X200T की कीमत?

कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को 50-55 हजार रुपए में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि अब तक इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. वहीं इसके रंग के बारे में बात की जाए, तो बता दें कि ये स्मार्टफोन स्टेलर ब्लैक और सीसाइड लिलाक कलर में लॉन्च किया जाएगा. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST