<

हरियाणा में महिला ने 9 बेटियों के बाद बेटे को दिया जन्म, लड़कियों के नाम रखे थे ‘काफी और माफी’, लड़के का क्या नाम रखा?

Haryana News: हरियाणा से कुछ दिनों पहले 10 बेटियों के बाद बेटे के जन्म देने की खबर ने सुर्खियां बटोरीं थी. अब हरियाणा के ही उचाना कलां में एक महिला ने 9 बेटियों के बाद बेटे को जन्म दिया है.

Haryana Uchana Kalan News: आपने अक्सर सुना होगा कि अक्सर लोगों को बेटा पसंद होता है. अगर उसको बार-बार बेटियां हो जाती है तो बेटों के इंतजार में कई बच्चों को जन्म दे देती हैं. हरियाणा के जिंद से कुछ दिनों पहले 10 बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ था. अब एक ऐसा ही मामला हरियाणा के उचाना कलां से सामने आया है. जहां 9 बेटियों के बाद बेटे का जन्म होने के बाद पूरा परिवार खुश हो गया. पूरे हॉस्पिटल में मिठाइयां बांटी गईं.

उचाना कलां के रहने वाले सुरेंद्र के परिवार में शादी के 24 साल और 9 बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ है. जैसे ही बेटे के जन्म की खबर सिविल अस्पताल पहुंची, परिवार और रिश्तेदार खुशी से झूम उठे. अस्पताल परिसर में मिठाइयां बांटी गईं और जश्न मनाया गया.

सुरेंद्र की पत्नी रितु ने 9 बेटियों के बाद बेटे को दिया जन्म (Surendra’s wife, Ritu, gave birth to a son after having nine daughters)

सुरेंद्र की पत्नी रितु ने 9 बेटियों के बाद दसवें बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दिया. परिवार वालों ने बताया कि सब भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि इस बार बेटा हो, ताकि बेटियों को भाई मिल सके. इसके अलावा, परिवार के दूसरे भाई की भी तीन बेटियां हैं, इसलिए अब कुल 12 बहनों को भाई मिला है. इनमें से दो लड़कियों की शादी पिछले नवंबर में हुई थी. सबसे छोटी बेटी 3 साल की है और सबसे बड़ी 21 साल की है. बेटियों के नाम कल्पना, आरती, भारती, खुशी, मानसू, रजनी, राजीव, काफी और माफी हैं.

परिवार ने बेटे का नाम रखा दिलखुश (The family named their son Dilkhush)

परिवार और रिश्तेदार इसे भगवान की कृपा बता रहे हैं. बुआ ने एलान किया कि बेटे का नाम ‘दिलखुश’ रखा जाएगा, और कहा कि भगवान ने सबका दिल खुश कर दिया है. सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, 38 साल की रितु की डिलीवरी नॉर्मल हुई और मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं. डॉक्टरों ने बताया कि महिला को खास निगरानी में रखा गया था क्योंकि उनकी पहले ही नौ डिलीवरी हो चुकी थीं.

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से डिलीट किए गए 67 गाने, गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने वालों पर हरियाणा STF का एक्शन

बेटे की चाहत में एक महिला दसवीं बार बनी मां (A woman becomes a mother for the tenth time, hoping for a son)

हालांकि, यह खुशी का माहौल एक सवाल भी छोड़ जाता है कि क्या आज भी समाज में बेटी का जन्म स्वीकार्य नहीं है? एक तरफ सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ एक महिला को बेटे की चाह में 10 बार मां बनना पड़ा. महिला की सभी दस डिलीवरी नॉर्मल थीं. यह खबर साफ दिखाती है कि आज के जमाने में भी बेटे और बेटी में भेदभाव करने वाली सोच पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

पिता अपनी ही 10 बेटियों के नाम भूल गए! बेटे की चाह में हुई 11वीं डिलीवरी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, जानें

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST