होम / 14 साल बाद नवंबर में पड़ी इतनी भीषण गर्मी, तोड़े सारे रिकॉर्ड, IMD ने दी जानकारी

14 साल बाद नवंबर में पड़ी इतनी भीषण गर्मी, तोड़े सारे रिकॉर्ड, IMD ने दी जानकारी

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 8, 2022, 10:55 am IST

Delhi Temperature: देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन सोमवार को अब तक का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। जो कि 33 डिग्री सेल्सियस रहा है। दरअसल, यह साल 2008 के बाद नवंबर महीने के लिए सबसे अधिक है। बता दें कि यह जानकारी मौसम संबंधी आंकड़ों से मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में 14 साल पहले इसी महीने 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

जानें कहां रहा कितना तापमान 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, नजफगढ़ वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रमश: 34.6 डिग्री सेल्सियस और 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पालम वेधशाला ने 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। बता दें कि आईएमडी ने कहा कि दिन में आर्द्रता 38 से 96 प्रतिशत के बीच रहा। जहां अधिकतम तापमान चार डिग्री ज्यादा पाया गया। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री ज्यादा 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी की वायु गुणवत्ता में आया सुधार 

आपको बता दें कि राजधानी में वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार भी देखा गया है। दरअसल सोमवार की सुबह, राष्ट्रीय राजधानी का एक्यूआई 352 था। वायु गुणवत्‍ता को लेकर शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 को संतोषजनक, 101 और 200 को मध्यम, 201 और 300 को खराब, 301 और 400 को बहुत खराब और 401 और 500 को गंभीर माना जाता है। मामूली सुधार के साथ, दिल्ली के प्राथमिक स्कूल बुधवार को फिर से खुलने वाले हैं। वायु गुणवत्ता बिगड़ने के बीच पिछले सप्ताह स्कूलों को बंद कर दिया गया था।

Also Read: सूरत जाते समय असदुद्दीन ओवैसी की वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, वारिस पठान ने किया दावा

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: मेरी मां ने मुझे सिखाया हिंदू धर्म क्या है, प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर किया कटाक्ष- Indianews
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से भरी रहेगी आपकी जेब, जानें अपना राशिफल-Indianews
West Bengal: बंगाल के हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत कार्यालय में गोलीबारी, 1 घायल- Indianews
CSIR UGC NET June 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, लास्ट डेट 21 मई-Indianews
Tamil Nadu: तमिलनाडु के सलेम में दो जाति समूहों के बीच झड़प, दुकानों को किया आग के हवाले- Indianews
Blood Cancer: बच्चों में कैसे पनपता है ब्लड कैंसर का खतरा, जानें ल्यूकेमिया के लक्षण और उपाय-Indianews
गुजरात में क्षत्रिय आंदोलन के बीच PM Modi जामनगर राजघराने से की मुलाकात, रूपाला ने की थी विवादित टिप्पणी- Indianews
ADVERTISEMENT