होम / Delhi MCD Election: चुनाव से पहले नेताओं का दलबदल जारी, भाजपा में शामिल हुए AAP के 200 से ज्यादा कार्यकर्ता

Delhi MCD Election: चुनाव से पहले नेताओं का दलबदल जारी, भाजपा में शामिल हुए AAP के 200 से ज्यादा कार्यकर्ता

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 28, 2022, 2:28 pm IST

Delhi MCD Election: दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए नेताओं का दलबदलना जारी है। मतदान की तारीख पास आने पर भी यह सिलसिला चल रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। साथ ही सत्ताधारी बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही आप पर बीजेपी के बागी नेता भरोसा कर रहे हैं।

AAP के कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

रविवार के दिन पार्टियों के बड़े नेताओं ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी। शीर्ष नेता प्रचार के लिए मैदान में उतरे। इसके साथ ही एक दूसरे में सेंधमारी भी जारी रही। आम आदमी पार्टी के 200 से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसमें संगठन मंत्री अजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जावेद सिद्दीकी, आम आदमी पार्टी के किराएदार विंग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और पार्टी के लिए पूरे तन मन से समर्पित रहने के लिए शुभकामनाएं भी दी।

BJP के दर्जन भर कार्यकर्ताओं की AAP में एंट्री

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही आप की भी सेंधमारी चल रही है। गोविंदपुर इलाके के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरिकिशन रैकवार सहित करीब दर्जन भर कार्यकर्ता आप में शामिल हुए। कालकाजी से आप विधायक आतिशी मार्लेना ने इस दौरान टोपी और पटका पहना कर उन सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया। इन कार्यकर्ताओं का आप विधायक आतिशी ने स्वागत करते हुए कहा कि आप में इनका स्वागत है और इन कार्यकर्ताओं को आप में ही उम्मीद की किरण नजर आ रही है। हमें पूरा विश्वास है कि ये कार्यकर्ता पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे।

Also Read: Bihar: शौच करने गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT