Hindi News / Delhi / Bharat Ratna Sanjay Singh Showed Support To The Demand Of Giving Bharat Ratna To Manmohan Singh Appealed To The Center

Bharat Ratna: मनमोहन सिंह को 'भारत रत्न' देने की मांग पर संजय सिंह ने दिखाया समर्थन! केंद्र से की अपील

India News (इंडिया न्यूज), Bharat Ratna: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। ऐसे में, उन्होंने मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन करते हुए कहा बड़ा बयान दी है कि, डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था […]

BY: Anjali Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Bharat Ratna: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। ऐसे में, उन्होंने मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन करते हुए कहा बड़ा बयान दी है कि, डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था और राजनीति में आज तक जो भी योगदान दिया है, वह हम सब के लिए अविस्मरणीय है।

Delhi News: संसद भवन के सामने युवक ने की खुदकुशी करने की कोशिश! RML में इलाज के दौरान हुई मौत

CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, महिला समृद्धि योजना के लिए दिए 5100 करोड़ रुपये

Sanjay Singh showed support to the demand of giving ‘Bharat Ratna’ to Manmohan Singh

केंद से संजय सिंह ने अपील भी की

संजय सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह ‘भारत रत्न’ पाने के सभी मानदंडों को पूरा करते हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने इस बात को याद किया कि जब राज्यसभा में दिल्ली अध्यादेश को लेकर बिल लाया गया था, तब डॉ. सिंह व्हीलचेयर पर होने के बावजूद वोटिंग में शामिल हुए। यह उनकी दृढ़ता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इसके बाद सांसद संजय सिंह ने बताया कि एक बार जब वे राज्यसभा में सिग्नेचर कर रहे थे, तब डॉ. सिंह ने उनके कंधे पर हाथ रखकर कहा, “आप विपक्ष की मजबूत आवाज हैं।” यह वाक्य उनके लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

अर्थव्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की

इसके अलावा, उन्होंने डॉ. सिंह की वाकपटुता और अर्थव्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जब भी संसद में बोलते थे, पक्ष और विपक्ष दोनों उन्हें ध्यान से सुनते थे। उनके कम शब्दों में कही गई बातें गहराई और स्पष्टता से भरी होती थीं। बता दें, संजय सिंह ने केंद्र सरकार से अपील की कि डॉ. मनमोहन सिंह को ‘भारत रत्न’ देने पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का जीवन और योगदान देश के लिए अनमोल है और उनकी उपलब्धियां सम्मान की हकदार हैं।

Kisan Andolan 30 December: टिकैत गुट का बड़ा ऐलान! 30 दिसंबर को नोएडा कूच करेंगे UP किसान, सरकार नहीं सुन रही पुकार

Tags:

Bharat Ratna
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue