होम / दो भागों में बंटा भाकियू, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक बनाया नया संगठन, जानें किसे चुना गया राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष?

दो भागों में बंटा भाकियू, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक बनाया नया संगठन, जानें किसे चुना गया राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष?

India News Desk • LAST UPDATED : May 15, 2022, 5:39 pm IST
  • राजेश सिंह चौहान को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • हरिनाम को बनाया गया है प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन (BKU) दो हिस्सों में बंट गई है। इसके पिछे किसानों की नाराजगी बताई जा रही है। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत (Chaudhary Mahendra Singh Tikait) की पुण्य तिथि पर नरेश टिकैत (Naresh Tikait) और राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) अलग-अलग हो गए हैं। नए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह (National President Rajesh Singh) चौहान और प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम (State President Harinam) को बनाया चुना गया है।

इंडिया न्यूज, Uttar Pradesh News। भारतीय किसान यूनियन दो हिस्सों में बंट गई है। इसके पिछे किसानों की नाराजगी बताई जा रही है। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि पर राकेश नरेश टिकैत और राकेश टिकैत अलग-अलग हो गए हैं।

भाकियू के नए संगठन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने रविवार को राजेश सिंह चौहान को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना है। वहीं हरिनाम सिंह वर्मा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

राकेश टिकैत की राजनीतिक गतिविधियों से नाराज हैं किसान

Rakesh Tikait

आपको बता दें कि रविवार को लखनऊ (Lucknow) में भाकियू के संस्थापक स्व.चौ.महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर किए जा रहे एक कार्यक्रम में राकेश टिकैत को लेकर किसानों और संगठन नेताओं ने काफी नाराजगी जताई। जिसके बाद संठगन ने अलग गुट बनाने का फैसला लिया।

उनकी राजनीतिक गतिविधियों (political activities) को लेकर किसानों में काफी रोष है। वहीं राकेश टिकैत के समर्थकों और विरोधियों में टकराव न हो इसलिए कार्यक्रम स्थल पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर किया गया है।

कार्यकर्ताओं को समझाने में नाकामयाब रहे टिकैत

बता दें कि भाकियू पार्टी बाबा महेंद्र सिंह टिकैत (Baba Mahendra Singh Tikait) के द्वारा बनाई गई थी। दो दिनों से लखनऊ में कार्यकर्ताओं को समझाने का टिकैत का प्रयास असफल दिखाई दिया है।

किसानों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी के चलते राकेश टिकैत शुक्रवार की रात को ही लखनऊ पहुंच गए थे। वे चिनहट विकास खंड (Chinhat Development Block) के नौबस्ता कलां गांव (Naubasta Kalan Village) में हरिनाम सिंह वर्मा के घर (Harinam Singh Verma’s house) रुके हुए थे।

रात तक उनकी संगठन कार्यकर्ताओं से बातचीत हुई लेकिन कोई भी समाधान नहीं हुआ और वे नाराज कार्यकर्ताओं को समझाने में असफल रहे।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT