Hindi News / Delhi / Bus Marshals In Delhi Delhi Government Will Bear The Entire Salary Of Bus Marshals Cm Atishi Announced

बसमार्शलों की पूरी तनख्वाह का खर्च उठाएगी दिल्ली सरकार, CM आतिशी का एलान

India News (इंडिया न्यूज),Bus Marshals in Delhi: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार बस मार्शलों की नियुक्ति पर आने वाला पूरा खर्च उठाने के लिए तैयार है। चाहे उपराज्यपाल या केंद्र सरकार किसी […]

BY: Pratibha Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Bus Marshals in Delhi: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार बस मार्शलों की नियुक्ति पर आने वाला पूरा खर्च उठाने के लिए तैयार है। चाहे उपराज्यपाल या केंद्र सरकार किसी भी तरह की पॉलिसी बनाए, बस मार्शलों की बहाली हो या उन्हें स्थायी नौकरी देने का फैसला हो, उनकी पूरी तनख्वाह दिल्ली सरकार देगी।

डीटीसी की बसों में डाली गई थी रूकावट 

सीएम आतिशी ने बताया कि, डीटीसी बसों में सफर करने वाली महिलाओं और छात्राओं को आए दिन कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 2015 से, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में महिला यात्रियों, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा के लिए बस मार्शल तैनात किए गए थे, जो दो शिफ्टों में कार्य करते थे। परंतु 2023 में केंद्र सरकार के तहत काम करने वाले भाजपा अधिकारियों ने इस सुरक्षा व्यवस्था में रुकावट डाल दी। अप्रैल 2023 से बस मार्शलों का वेतन रोक दिया गया, और अक्टूबर 2023 में सभी मार्शलों को नौकरी से हटा दिया गया।

CM Rekha ने दिल्ली के छात्रों को दे दी बड़ी खुशखबरी, अब Exam में इस्तेमाल कर पाएंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, खुशी से झूम उठे छात्र

Bus Marshals in Delhi

पुलिस ने चलाया एक खास विशेष जनजागरूकता अभियान, शराब न पीने की दिलाई शपथ

मार्शल के होने से महिलाएं करती हैं असुरक्षित महसूस 

बता दें कि,  इस कदम से दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बसों में महिलाओं की सुरक्षा प्रभावित हुई है। मार्शलों के न होने से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस विषय पर चर्चा के लिए रविवार को दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई गई थी। आतिशी ने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है और किसी भी हालत में बसों में मार्शलों की बहाली के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे CM योगी, इन विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनाव प्रचार

 

Tags:

CM Atishidelhi cmdelhi newsDelhi-NCR NewsIndia newsindia news hindi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue