Hindi News / Delhi / Cm Inaugurates In Chandni Chowk

CM inaugurates in Chandni Chowk: चांदनी चौक के पुनर्विकास कामों का सीएम ने किया उद्घाटन

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध जगहों में शुमार चांदनी चौक के पुनर्विकासित सड़क का उद्घाटन रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल (CM inaugurates in Chandni Chowk) ने किया। उद्घाटन के लिए सीएम रविवार की शाम को यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन और इमरान हुसैन भी मौजूद […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध जगहों में शुमार चांदनी चौक के पुनर्विकासित सड़क का उद्घाटन रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल (CM inaugurates in Chandni Chowk) ने किया। उद्घाटन के लिए सीएम रविवार की शाम को यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन और इमरान हुसैन भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “दिल्ली की पहचान पूरे विश्व में चांदनी चौक से है। हालांकि इसकी पहचान लटकते तारों समेत अन्य समस्याओं से थी जिसे इस पुनर्विकास में दुरुस्त कर दिया गया है। दिल्ली की सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन गई है जो भी दिल्ली आएगा वह चांदनी चौक जरूर आएगा। आगे हम लोगों की योजना यहां पर स्ट्रीट फूड को बढ़ावा देने की है। इसके लिए रात्रि 12ः00 बजे तक स्ट्रीट फूड वेंचर खोलने की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री जब चांदनी चौक पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दरीबा की नुक्कड़ पर वे इकट्ठा हो गए। विरोध प्रदर्शन करते रहे। वे बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या पर नाराज दिखे। हालांकि बाद में मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि चांदनी चौक ही नहीं, पूरी दिल्ली में जलभराव की समस्या है। यह समस्या उन्हें विरासत में मिली है। इसे दो वर्षों में दुरुस्त नहीं किया जा सकता है। जल्द ही इसके लिए एक विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें पूरी दिल्ली के सीवर सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा, हालांकि इसमें कुछ समय लग सकता है।

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

महाराष्ट्र सरकार कुणाल कामरा पर हुई और भी ज्यादा सख्त, सरकार करेगी कॉमेडियन के CDR की जांच, अभी और बढ़ेगीं मुश्किलें
महाराष्ट्र सरकार कुणाल कामरा पर हुई और भी ज्यादा सख्त, सरकार करेगी कॉमेडियन के CDR की जांच, अभी और बढ़ेगीं मुश्किलें
डायबिटीज को शरीर से ऐसे कुरेदता है ये जहर, कि बन जाता है आपके लिए नए जीवन की घुट्टी!
डायबिटीज को शरीर से ऐसे कुरेदता है ये जहर, कि बन जाता है आपके लिए नए जीवन की घुट्टी!
अनीता कुंडू करेंगी नेपाल के माउंट अन्नपूर्णा की चढ़ाई, अभियान का उद्देश्य – ‘नशा मुक्त हरियाणा’…अनीता कुंडू की उपलब्धियां जान रह जाएंगे हैरान
अनीता कुंडू करेंगी नेपाल के माउंट अन्नपूर्णा की चढ़ाई, अभियान का उद्देश्य – ‘नशा मुक्त हरियाणा’…अनीता कुंडू की उपलब्धियां जान रह जाएंगे हैरान
केएल राहुल-अथिया शेट्टी के घर आई लक्ष्मी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी फैंस को जानकारी
केएल राहुल-अथिया शेट्टी के घर आई लक्ष्मी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी फैंस को जानकारी
मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पानीपत जिला कष्ट निवारण समिति के 13 सूत्रीय एजेंडे पर गंभीरता से की कार्यवाही, कहा -हर नागरिक को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता
मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पानीपत जिला कष्ट निवारण समिति के 13 सूत्रीय एजेंडे पर गंभीरता से की कार्यवाही, कहा -हर नागरिक को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता
Advertisement · Scroll to continue