India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Flood: देशभर में इन दिनों लगातार भारी बारिश हो रही है। देश के अधिकतर इलाकों में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गुरुवार सुबह यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पर पहुंच गया है। राजधानी में यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वजीराबाद जल शोधन संयंत्र पहुंचे। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्लांट को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वजीराबाद जल शोधन संयंत्र पहुंचे। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्लांट को फिलहाल बंद कर दिया गया है। pic.twitter.com/xSFWZHFWkb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान दिल्ली में यमुना के बढ़े जलस्तर को लेकर कहा, “पहली बार दिल्ली में यमुना इस स्तर पर पहुंची है। अभी 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए हैं। क्योंकि पानी मशीनों में घुस गया है। पानी कम होने के बाद मशीनों को सुखाया जाएगा। इससे दिल्ली का पानी करीब 25% कम हो जाएगा। दिल्ली में 1-2 दिन पानी की किल्लत रह सकती है। मुझे उम्मीद है कि कल शाम तक प्लांट शुरू हो जाएगा।”
बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है। ये मीटिंग आज दोपहर 12 बजे एलजी सचिवालय में होगी। इस बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे।
Also Read:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.