India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Flood: सीएम केजरीवाल ने बाढ़ राहत शिविर का किया दौरादिल्ली के विभिन्न इलाकों में अभी भी यमुना नदी का कहर जारी है। दिल्ली का हाल बाढ़ से बेहाल हो रखा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ की गंभीर स्थिति अभी भी बनी हुई है। बाढ़ से प्राभावित लोगों को राहत शिविर में शरण लेना पड़ रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रविवार, 16 जुलाई को बाढ़ राहत शिविर का दौरा किया है। सीएम केजरीवाल ने मोरी गेट स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में बाढ़ राहत शिविर का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राहत शिविर का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, यमुना नदी के आस-पास के निचले क्षेत्रों में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया और उन लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने अलग-अलग जगहों पर कई राहत शिविर लगाए हैं। दिल्ली में 6 जिले प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित लोग जिनका सब कुछ बह गया, उनके सामान की भरपाई करने का तरीका भी हम निकाल रहे हैं। पंप से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अब धीरे-धीरे पानी का स्तर 205.9 तक आ गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोरी गेट स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में बाढ़ राहत शिविर का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। pic.twitter.com/yBmo3g0fuc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023
Also Read:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.