Hindi News / Delhi / Cm Kejriwals Statement On Chandigarh Mayor Election May Be Upset Not Defeated

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सीएम केजरीवाल का बयान, परेशान हो सकता हूं, पराजित नहीं

India News (इंडिया न्यूज), Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा द्वारा की गई बेइमानी की सच्चाई मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश के सामने आ गई। इस संबंध में ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा द्वारा की गई बेइमानी की सच्चाई मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश के सामने आ गई। इस संबंध में ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आखिरकार संविधान और लोकतंत्र की जीत हुई। यह ऐतिहासिक फैसला है। इस फैसले से चंडीगढ़ और पूरे देश की जनता की जीत हुई है। साथ ही, यह इंडिया गठबंधन की पहली और बहुत बड़ी जीत है। एक तरह से हम यह जीत उनसे छीन कर लाए हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के 20 में से 8 वोट चोरी कर लिया था। लेकिन हमने हार नहीं मानी। यह जीत संदेश देता है कि एकता, अच्छी प्लानिंग, रणनीति और मेहनत से भाजपा को हराया जा सकता है।

दिल्ली में इस तरह मनाएं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, मूड के साथ मन भी हो जाएगा खुश, बना लें ये प्लान

arvind kejriwal

हमें मिलकर जनतंत्र को बचाना पड़ेगा

उन्होंने कहा, ये लोग बड़े विश्वास से लोकसभा चुनाव में 370 सीट आने का दावा कर रहे है। इसका मतलब है कि इन्होंने कुछ तो गड़बड़ कर रखी है। इसलिए देश के 140 करोड़ लोगों को मिलकर अपने जनतंत्र को बचाना पड़ेगा सीएम केजरीवाल ने कहा कियह ऐतिहासिक फैसला है। भारतीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव विवाद पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। हम सबने देखा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में साफ-साथ था कि 20 वोट इंडिया गठबंधन और 16 वोट भाजपा के थे। इंडिया गठबंधन के 20 में से 8 वोट गलत तरीके से रद्द घोषित कर दिए गए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार को हारा हुआ। भाजपा प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया।

भारतीय इतिहास में यह पहली बार हुआ

मामला जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने जल्दी-जल्दी सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने सारे बैलेट पेपर मंगाए और देखा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया। मुझे लगता है कि भारतीय इतिहास में यह पहली बार हुआ है। हम सुप्रीम कोर्ट का बहुत शुक्रिया करते हैं। क्योंकि आज देश में पूरी तरह तानाशाही चल रही है। जगह-जगह जनतंत्र को कुचला जा रहा है। देश की सारी संस्थाओं को एक तरह से कुचले और रौंदे जा रहे हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला जनतंत्र के लिए बहुत मायने रखता है। जनतंत्र को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की यह पहली जीत देश को बहुत बड़ा संदेश देती है।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव का फैसला हमारे पक्ष में आना इंडिया गठबंधन की बहुत बड़ी जीत है। इंडिया गठबंधन की पहली जीत है। यह हमारे लिए बहुत मायने रखती है। एक तरह से हम उन लोगों से जीत छीन कर लाए हैं। उन लोगों ने तो वोट चोरी कर लिए थे। लेकिन हमने हार नहीं मानी। हम आखिरी समय तक लड़ते रहे, संघर्ष करते रहे। अंत में हमारी जीत हुई।

इंडिया गठबंधन के लिए बहुत बड़ी जीत 

इंडिया गठबंधन की यह जीत देश को बहुत बड़ा संदेश देती है। जो लोग कहते हैं कि भाजपा को हराया नहीं जा सकता है, तो यह जीत बताता है कि भाजपा को एकता, अच्छी प्लानिंग, रणनीति और मेहनत से हराया जा सकता है। इस चुनाव के नतीजों ने यह साबित कर दिया है। इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को भी इस जीत के लिए बहुत -बहुत बधाई।

उन्होंने कहा कि यह जीत चंडीगढ़ के लोगों की भी जीत है। चंडीगढ़ के लोगों ने नतीजा यही दिया था कि इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी मेयर बनना चाहिए, लेकिन उन्होंने चुनाव को चोरी कर लिया था। एक तरह से जनता की हार हो गई थी, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद जनता की जीत हो गई है। पूरे देश की जीत हुई है। पूरे देश ने देखा कि किस तरह से इन्होंने वोटों की चोरी किया।

 सीसीटीवी कैमरे में वोटों की चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दल के कुल 36 वोट थे। इसमें एक संसद सदस्य शामिल है। उन 36 वोट की गणना में भाजपा वालों ने इंडिया गठबंधन के 8 वोट चोरी कर लिए। यानि हमारे 25 फीसद वोट चोरी कर लिए। अभी कुछ दिन बाद देश का सबसे बड़ा लोकसभा चुनाव होने जा रहा है। उसमें करीब 90 करोड़ वोट हैं। अगर ये लोग 36 वोट में से 25 फीसद वोट चोरी कर सकते हैं तो 90 करोड़ वोटों में से कितने वोट चोरी करेंगे, यह सोच कर भी रूह कांप उठती है।

हम सुनते तो थे कि भाजपा वाले गड़बड़ करते हैं, वोटों की चोरी करते हैं, लेकिन कभी सबूत नहीं मिला। इस बार इनकी किस्मत खराब थी। चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे और कैमरे में ये लोग रंगेहाथ पकड़े गए, इनका सारा कुकर्म पकड़ा गया। इससे साफ जाहिर है कि ये कितने बड़े स्तर पर वोटों की चोरी करते हैं।

अगर देश में जनतंत्र ही नहीं बचेगा तो कुछ नहीं बचेगा

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज यह सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि अब देश को सोचना पड़ेगा। अगर देश में जनतंत्र नहीं बचेगा तो कुछ नहीं बचेगा। आज ये लोग बहुत ही विश्वास के साथ कह रहे हैं कि भाजपा की 370 सीट आएगी। एक तरह से ये लोग देश के लोगों को चुनौती दे रहे हैं कि तुम्हारे वोट की हमें जरूरत नहीं है, हमारी तो 370 सीट आ रही है।

इन लोगों को 370 सीट लाने का विश्वास कहां से आ रहा है? इसका मतलब साफ है कि इन्होंने कुछ तो गड़बड़ कर रखी है। अगर किसी देश के अंदर पार्टियां चुनाव से पहले साफ-साफ कहने लगें कि हमें वोट और लोगें की जरूरत नहीं है, तो उस देश में जनतंत्र बहुत खतरे है। इसलिए देश के 140 करोड़ लोगों को मिलकर देश के जनतंत्र को बचाना पड़ेगा। इससे यह भी साफ है कि ये लोग चुनाव जीतते नहीं हैं, ये लोग चुनाव चोरी करते हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव ने इन लोगों को देश के सामने बेनकाब कर दिया है। दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है।

Tags:

Aaam Aadmi PartyArvind KejriwalBJPchandigarh mayor electionchandigarh mayor election 2024supreme courtsupreme court judgement

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

श्री श्याम फाल्गुन मेले को लेकर तैयारियां की पूरी, परिसर में 42 सीसीटीवी कैमरे की रहेगी निगरानी, 10 लाख भक्तों के आने की उम्मीद
श्री श्याम फाल्गुन मेले को लेकर तैयारियां की पूरी, परिसर में 42 सीसीटीवी कैमरे की रहेगी निगरानी, 10 लाख भक्तों के आने की उम्मीद
कथा के दौरान फफक-फफक कर रोए धीरेंद्र शास्त्री, देश-विदेश से आए भक्त हुए हैरान; जानें क्या रही बड़ी वजह?
कथा के दौरान फफक-फफक कर रोए धीरेंद्र शास्त्री, देश-विदेश से आए भक्त हुए हैरान; जानें क्या रही बड़ी वजह?
जर्जर होती सड़कों और नहरों के पुल की रेलिंग को लेकर सांसद सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- जर्जर सड़के और नहरों के पुलों पर रेलिंग न होने पर बढ़ रहे है हादसे
जर्जर होती सड़कों और नहरों के पुल की रेलिंग को लेकर सांसद सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- जर्जर सड़के और नहरों के पुलों पर रेलिंग न होने पर बढ़ रहे है हादसे
कोरिया नहीं भारत के इस देसी पत्थर में भी छिपा है ग्लास स्किन का खजाना, चेहरे पर लगाकर देखें ये पेस्ट, चांद सा चमकेगा चेहरा!
कोरिया नहीं भारत के इस देसी पत्थर में भी छिपा है ग्लास स्किन का खजाना, चेहरे पर लगाकर देखें ये पेस्ट, चांद सा चमकेगा चेहरा!
पानीपत के छात्र अर्चित शर्मा का आईडिया इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के लिए चयनित, स्मार्ट स्कूल बस ट्रैकर डिवाइस पर तैयार किया आईडिया
पानीपत के छात्र अर्चित शर्मा का आईडिया इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के लिए चयनित, स्मार्ट स्कूल बस ट्रैकर डिवाइस पर तैयार किया आईडिया
Advertisement · Scroll to continue