इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Covid Vaccination Campaign खुशी की बात है कि भारत ने गुरुवार को 100 करोड़ टीके लगाने के लक्ष्य को पूरा कर लिया। वहीं, देश की इस सफलता के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय आज एक गीत और फिल्म लॉन्च करने जा रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी महामारी कोविड-19 से जंग में देश महज 278 दिन में रिकॉर्ड टीकाकरण कर नया इतिहास रच दिया। देश में टीकाकरण कार्यक्रम इसी साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था। 16 जनवरी 2021 देश का पहला टीका दिल्ली के सफाईकर्मी मनीष कुमार को लगा था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया एक गीत और आॅडियो विजुअल फिल्म लॉन्च करेंगे।
टीकाकरण के इस शानदार रफ्तार के साथ केंद्र सरकार का लक्ष्य इस साल के अंत तक देश की पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण करने की है। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की केंद्रीय राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कही। पवार ने कहा कि भारत में जनता को किफायती, सुलभ, सुरक्षित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें, यह प्रधानमंत्री मोदी का सपना है। इसे पूरा करना हमारी भी जिम्मेदारी है।
Covid Vaccination Campaign
Read More: Achievement देश में वैक्सनीनेशन 100 करोड़ के पार, 9 महीने में हासिल की 1 बिलियन खुराक देने की उपलब्धि
Also Rread : Aryan Khan के Advocate Amit Desai का यहां देखिए पूरा वीडियो
Also Read : Bhumi Pednekar को एयरपोर्ट पर किया स्पॉट, यहां देखिए पूरा वीडियो