इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Crime In Delhi : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अंतरराष्ट्रीय ठग और जबरन वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दिल्ली, जोधपुर और गुरुग्राम से गिरोह के आठ सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गिरोह का संबंध चीन के साथ बताया जा रहा है।
Crime In Delhi
जानकारी अनुसार इस गिरोह के सीधे कनेक्शन चीन से हैं और यह गिरोह बेहद आगेर्नाइज्ड तरीके से लोगों से पैसा उगाही करता था। इस गिरोह के 25 से ज्यादा बैंक अकाउंट पुलिस ने फ्रीज करवा दिए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 16 डेबिट कार्ड, 22 चेक बुक और 26 पासपोर्ट भी जब्त किए हैं।
पुलिस ने इस मामले में चीन से सीधे संपर्क के साथ अंतरराष्ट्रीय जालसाजों और जबरन वसूली करने वालों के एक सिंडिकेट का भी भंडाफोड़ किया गया है। यह गिरोह विभिन्न देशों से क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से मनी लान्ड्रिंग करता था। इस गिरोह में शामिल 3 चीनी नागरिकों की संलिप्तता की बात भी सामने आई है।
डीसीपी (आईएफएसओ) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने अब तक दिल्ली, जोधपुर राजस्थान, गुरुग्राम हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों से 8 लोगों को कर्ज देने के नाम पर निर्दोष लोगों से पैसे वसूलने और उन्हें धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। Crime In Delhi
Read Also : Dimension of Development : नेपाल से विरासतों के संरक्षण के साथ अब विकास पर कार्य करेगा यूपीः योगी
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube