होम / Delhi Air Pollution: दिल्ली- NCR की हवा में बदलाव, जानें आज का AQI 

Delhi Air Pollution: दिल्ली- NCR की हवा में बदलाव, जानें आज का AQI 

Reepu kumari • LAST UPDATED : March 1, 2024, 7:38 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Delhi Air Pollution: दिल्ली की साफ हो रही है। लेकिन नोएडा की हालत खराब होने के कगार पर है। मौसम में बदलाव का असर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में तेज धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया था। लेकिन पिछले दो दिनों में दिल्ली के मौसम में बदलाव आया है और हल्की ठंड लौट आई है। बात करें आज यानि 1 एक मार्च की तो आज सुबह से ही ठंड बढ़ी हुई है।

दिपावली 2023 से यहां की हवा की हालत जो बिगड़ी है वो अब तक बरकरार है। हालात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि कई बार तो ग्रेप दो और तीन भी लागू करने की नौबत आ गई। इसके बाद पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की हवा में सुधार दर्ज की जा रही है लेकिन नोएडा की हवा फिर से बहुत खराब हो गई है। बात करें आज एक मार्च की तो जान लेते हैं क्या है दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता सुचकांक।

1 मार्च 2024 का AQI

  • आनंद विहार- 101
  • श्री अरबिंदो मार्ग-174
  • आईटीआई जहांगीरपुरी-189
  • पंजाबी बाग- 191
  • नरेला-133
  • नोएडा -101-200

Also Read: गाजा में ट्रक से कुचले जाने की घटना पर तुर्की ने कहा- यह मानवता के खिलाफ अपराध

AQI के बारे में

  • AQI शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’
  • 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’
  • 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’
  • 201 और 300 के बीच ‘खराब’
  • 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’
  • 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’
  • 450 से ऊपर बेहद ‘गंभीर’

Also Read: कई बीमारियों का रामबाण है ये फूल, चुटकी में दिलाए राहत

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा का स्तर 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हवा की गति 4.51 के आसपास रहने की उम्मीद है। हवा 10.83 की रफ्तार के साथ 140 डिग्री के आसपास चलेगी। सूर्योदय का समय सुबह 06:46 बजे है, जबकि यह शुक्रवार को शाम 06:21 बजे अस्त होगा। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में तापमान शुक्रवार को 15 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 20 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 16 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 14 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 15 डिग्री सेल्सियस, 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार को और गुरुवार को 16 डिग्री सेल्सियस।

Also Read: चार दोस्त ने युवक का गला दबाकर मारा, ग्रेटर नोएडा पुलिस का बड़ा खुलासा

नोएडा में मौसम का हाल

नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा का स्तर 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, हवा की गति 3.44 के आसपास रहेगी। हवा 8.05 की रफ्तार से 116 डिग्री के आसपास चलेगी। सूर्योदय का समय सुबह 06:45 बजे है, जबकि यह शुक्रवार को शाम 06:20 बजे अस्त होगा। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, नोएडा में तापमान शुक्रवार को 16 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 19 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 15 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 14 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 16 डिग्री सेल्सियस, 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार को और गुरुवार को 17 डिग्री सेल्सियस।

Also Read: गाजा में ट्रक से कुचले जाने की घटना पर तुर्की ने कहा- यह मानवता के खिलाफ अपराध

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

देवरा की रिलीज से पहले Jr NTR ने आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में लाखों रुपयों का किया दान, फैंस ने की तारीफ -Indianews
स्ट्राजेनेका वैक्सीन से घातक खून के थक्के का खुलासा, COVID टीके से जुड़ी एक नई स्टडी आई सामने-Indianews
Janhvi Kapoor ने Mr & Mrs Mahi से अपने दो लुक किए शेयर, रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दिया प्यार भरा रिएक्शन -Indianews
Car Accident Video: गुजरात की सड़कों पर दिखा तेज रफ्तार का कहर, कार के पेड़ से टकराने पर गई दो युवकों की जान-Indianews
Lok Sabha Election: छठवें चरण के मतदान में शामिल इतने उम्मीदवारों पर है अपराधिक मामले दर्ज, ADR ने जारी किया चौकाने वाला रिपोर्ट-Indianews
Urmila ने Madhuri के साथ लगाए ठुमके, 1997 की फिल्म के सीन को किया रीक्रिएट – Indianews
Sonu Sood ने छोटे बच्चे की जान बचाने के लिए जुटाए 17 करोड़ रुपये, दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन खरीदने की पहल -Indianews
ADVERTISEMENT