इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Delhi Crime दिल्ली में डबल मर्डर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कालकाजी इलाके में एक महिला और उसके मासूम बेटे की हत्या कर दी गई। किर्गिस्तान की एक महिला अपने 14 महीने के बेटे के साथ ग्रेटर कैलाश इलाके में रहती थी। कालकाजी के एक घर में कथित तौर पर चाकू से गोदकर दोनों की हत्या की गई। महिला बेटे के साथ यहां अपने दोस्त के घर आई थी। पुलिस को इमारत में किसी तरह के जबरन प्रवेश के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस को इस डबल मर्डर के पीछे महिला के किसी जानकार का हाथ होने का शक है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रखवाकर किर्गिस्तान दूतावास को मामले की सूचना दे दी गई है। डीसीपी (साउथ-ईस्ट) आर.पी. मीणा ने बताया कि किर्गिस्तान की एक नागरिक और उसका बेटा सुबह कालकाजी इलाके के एक घर में मृत पाए गए। कालकाजी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
House Where Crime Took Place
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कालकाजी थाना पुलिस को इलाके के मकान संख्या के-22-बी में एक महिला और बच्चे की हत्या के संबंध में कॉल आई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को मूलरूप से किर्गिस्तान की रहने वाली मायस्कल जुमाबेवा (28 साल) पत्नी विनय चौहान उसका बेटा मानस बिस्तर पर पड़े मिले। महिला एस-78, फर्स्ट फ्लोर, ग्रेटर कैलाश-दो में रहती थी।
पॉश इलाके में हुई इस वारदात के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने भी क्राइम और फॉरेंसिक टीमों के साथ घटनास्थल का दौरा किया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि रात में महिला की अपने पति विनय के साथ अस्पताल जाने को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद विनय उसे जीके में घर पर छोड़कर अपने दोस्त वाहिद से मिलने चला गया था। इसके बाद मायस्कल ने अपने एक दोस्त मतलुबा मदुस्मोनोवा (उज्बेकिस्तान के नागरिक) निवासी ङ-22इ कालकाजी को मदद के लिए बुलाया था और मतलुबा और उसकी दोस्त अविनीश उसे अस्पताल लेकर गए थे और बाद में मतलुबा उसे अपने घर पर ले गया था, जहां वह सुबह मृत पाए गए।
Read More : Crime: प्रेमी से शादी करने के लिए लड़की ने पूरे परिवार को खिलाया जहर
Read More : Noida Crime : लव मैरिज के 7 माह बाद सड़क पर पत्नी की हत्या