India News (इंडिया न्यूज), Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। आप और भाजपा एक दूसरे को टक्कर देने के लिए खुद को तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के दिग्गज नेताओं को प्रचार अभियान में उतारने का फैसला किया है। पार्टी ने हरियाणा के 16 प्रमुख नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
Delhi Election 2025
हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को दिल्ली चुनाव में अहम भूमिका निभाने को कहा गया है। इसके अलावा, फरीदाबाद से सांसद और मंत्री कृषण पाल गुर्जर को दक्षिणी दिल्ली की 10 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि हरियाणा के मंत्री महीपाल धांडा को पश्चिमी दिल्ली संभालने का कार्य सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा में पिछले साल के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘हरियाणा का लाल’ के रूप में प्रचारित किया था। बीजेपी ने इस बार हरियाणा के प्रभावशाली नेताओं को दिल्ली चुनाव के लिए मैदान में उतारकर आम आदमी पार्टी को चुनौती देने की योजना बनाई है।
देखा जाए तो, हरियाणा के नेता चुनाव प्रचार में अपनी सरकार की उपलब्धियां और बीजेपी के पिछले प्रदर्शन को प्रमुखता से उठाएंगे। दूसरी तरफ, ओबीसी और पंजाब समुदाय को ध्यान में रखते हुए इन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। प्रचार अभियान में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नायब सिंह सैनी अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसे में, बीजेपी का यह कदम AAP की रणनीति का प्रभावी जवाब माना जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि हरियाणा के इन दिग्गज नेताओं का अनुभव और प्रभाव दिल्ली चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में मदद करेगा।