Hindi News / Delhi / Delhi Iftar Party Rekha Gupta Cm Rekha Gupta Attended Iftar Party Users Trolled Her Fiercely You Will Be Shocked To Know The Reason

इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल; वजह जानकार आपके भी उड़ जाएंगे होश!

India News (इंडिया न्यूज)Delhi Iftar Party Rekha Gupta: रमजान का महीना चल रहा है और नेता अपने आवास पर इफ्तार पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष और भाजपा नेता कौसर जहां ने शनिवार को अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें भाजपा नेताओं के साथ सीएम […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज)Delhi Iftar Party Rekha Gupta: रमजान का महीना चल रहा है और नेता अपने आवास पर इफ्तार पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष और भाजपा नेता कौसर जहां ने शनिवार को अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें भाजपा नेताओं के साथ सीएम रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद रेखा गुप्ता सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं।

BLA ने इस तरह पाकिस्तानी सेना के काफिले को बनाया निशाना, एक-एक डिटेल आया सामने, देख ISI के उड़े होश

ये भाजपा नेता हुए शामिल

भाजपा नेता कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में सीएम रेखा गुप्ता के साथ वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, प्रवेश वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट और विजेंद्र गुप्ता भी शामिल हुए। वहां बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे।

‘कहीं गुस्से से चाचा हुए लाल तो कहीं भांग पीकर किया हुड़दंग…’ Holi के बाद इन 10 Video ने सोशल मीडिया पर मचाया धूम

सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल

इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि सीएम रेखा गुप्ता जी दिल्ली में इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं, कुछ भाजपा वाले कहेंगे कि यह सब एआई की कृपा से संभव हुआ।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई भाजपा नेताओं ने इफ्तार पार्टी में शामिल होकर इसका लुत्फ उठाया। होली पर रेखा गुप्ता ने पानी बचाने की सलाह भी दी, अगर केजरीवाल ने ऐसा ही किया होता तो उनकी ट्रोल आर्मी केजरुद्दीन तरह-तरह की बातें कहते।

‘भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है’

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है कि हम अपने दोस्त के घर पहुंचे हैं। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि देश आगे बढ़ रहा है और सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़ रहा है। इस देश में सभी के लिए जगह है, सभी के दिल में जगह है। भारत एक बहुत बड़ा लोकतंत्र है, जिसमें हमें शांति, सद्भाव और प्रेम के साथ आगे बढ़ना है।

रूकने का नाम नहीं ले रहा BLA,पाकिस्तान के टूकड़े करने का बनाया खतरनाक प्लान, PM Shehbaz के फूले हाथ-पैर

Tags:

CM Rekha GuptaDelhi Iftar PartyDelhi Iftar Party Rekha Gupta

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue