Hindi News / Delhi / Delhi Metro Dmrc Made A Record In The Year 2023 So Many Passengers Traveled

Delhi Metro: साल 2023 में DMRC ने बनाया रिकोर्ड, इतने यात्रियों ने किया सफर

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो ने साल 2023 में एक बड़ा रिकोर्ड बनाया है। साल 2023 में दिल्ली मेट्रों ने 2,032,342,972 यात्री यात्राएं दर्ज की। ये पहली बार जब मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ने 2 बिलियन का आंकड़ा पार किया है, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से […]

BY: Mudit Goswami • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो ने साल 2023 में एक बड़ा रिकोर्ड बनाया है। साल 2023 में दिल्ली मेट्रों ने 2,032,342,972 यात्री यात्राएं दर्ज की। ये पहली बार जब मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ने 2 बिलियन का आंकड़ा पार किया है, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से पता चला है।

आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल 2022 में  1.49 बिलियन से अधिक यात्रियों ने मेंट्रो में यात्रा की थीं। साथ ही यह आंकड़ा भी आसानी से पूर्व-महामारी के स्तर को पार कर गया। वहीं साल 2023 से पहले 2019 में एक ही वर्ष में सबसे अधिक यात्राओं का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। 2019 में  1,84 बिलियन लोगों ने यात्रा की थी।

दूध बना विष…गाय के अंदर बह रहा था ऐसा जहर! तड़प-तड़पकर चली गई महिला की जान, मामला सुन थम जाएगी आपकी सांस

Delhi Metro

DMRC  का कितना लंबा नेटवर्क

बता दें कि DMRC दिल्ली-एनसीआर में 393 किलोमीटर लंबे नेटवर्क का संचालन करता है। दिल्ली मेट्रों में 288 स्टेशन शामिल हैं। इसके साथ ही 12 मेट्रो लाइनें चालू हैं। जिनमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (एईएल), गुरुग्राम में रैपिड मेट्रो और एक्वा लाइन (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) शामिल हैं।

दिल्ली मेट्रो 2019 तक वर्ष के सभी 365 दिनों में संचालित होती थी। 2022 से पूर्ण परिचालन फिर से शुरू होने से पहले, 2020 और 2021 में, महामारी ने संचालन को क्रमशः 197 और 337 दिनों तक कम कर दिया था।

कुछ प्रमुख जानकारियां

  • 2023 में DMRC ने हर दिन औसतन 5.56 मिलियन यात्री यात्राएं दर्ज की।
  • 2022 में 4.09 मिलियन यात्राएं दर्ज की।
  • 2019 में 5.05 मिलियन यात्रियों से अधिक थी।

यह भी पढ़ेंः-

 

Tags:

Delhi MetrodmrcDMRC Newsदिल्ली मेट्रो
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue