India News (इंडिया न्यूज़),Delhi News: दिल्ली नगर निगम में 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की आम आदमी पार्टी (AAP) की घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ा विरोध जताया है। बीजेपी के नगर निगम में नेता विपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह और पार्टी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आप पर कर्मचारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यह घोषणा पूरी तरह से दिखावटी है क्योंकि अब तक निगम सचिवालय में इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रस्ताव तैयार नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा एक धोखा है, क्योंकि 23 फरवरी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रस्ताव निगम सचिवालय में तैयार नहीं किया गया है। बीजेपी नेताओं ने कहा, “जब आतिशी मार्लेना दिल्ली सरकार में मंत्री थीं, तब भी वह झूठे वादे करती थीं और अब विपक्ष में आने के बाद भी वही कर रही हैं।” बीजेपी नेताओं ने कहा कि नगर निगम में किसी भी कर्मचारी को नियमित करने के लिए पहले नगर आयुक्त और वित्त विभाग की मंजूरी आवश्यक होती है, लेकिन अभी तक इस प्रक्रिया की कोई शुरुआत नहीं हुई है। राजा इकबाल सिंह ने कहा कि 25 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में कैग (CAG) की रिपोर्ट पेश होने वाली है, जिसमें आप नेताओं की जवाबदेही तय होगी और नगर निगम में उनकी स्थिति पर भी सवाल उठ सकते हैं। ऐसे में, बीजेपी का आरोप है कि आप ने इस घोषणा के जरिए जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की है।
12 हजार अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान, BJP ने लगाया ये आरोप
बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक और त्रिपुंड से अद्भुत श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने पाई आशीर्वाद की अनुभूति
बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दावा किया कि जब 2022 में दिल्ली नगर निगम तीन हिस्सों में बंटा हुआ था, तब बीजेपी के महापौरों ने पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन करते हुए 7,200 अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने का प्रस्ताव पास किया था। लेकिन, 2022 के चुनाव में आप को बहुमत मिलने के बाद दो सालों में केवल 3,400 कर्मचारियों को ही नियमित किया गया, जबकि बाकी 3,800 कर्मचारियों की फाइलें लटका दी गईं। बीजेपी नेताओं ने कहा कि आप केवल अस्थायी कर्मचारियों को चुनावी मुद्दा बनाकर इस्तेमाल कर रही है और उनके हक में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। इससे पहले भी आप ने नगर निगम के कर्मचारियों के नियमितीकरण की घोषणा की थी, लेकिन आज तक किसी को इसका लाभ नहीं मिला। बीजेपी का दावा है कि आप को अब नगर निगम में अपना बहुमत खोने का डर सता रहा है, इसलिए वह झूठे वादों का सहारा लेकर जनता को गुमराह कर रही है।
खाद्य विभाग टीम का शुरू हुआ जोरदार एक्शन, महाकाल दर्शन को आए श्रद्धालु के खाने में मिला कांच