होम / Delhi Rape Case: राजधानी दिल्ली हुई शर्मसार, 85 साल की बुजुर्ग महिला से हुआ बलात्कार, ब्लेड से काटे गए होंठ !

Delhi Rape Case: राजधानी दिल्ली हुई शर्मसार, 85 साल की बुजुर्ग महिला से हुआ बलात्कार, ब्लेड से काटे गए होंठ !

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : September 2, 2023, 5:41 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़) Delhi Rape Case: दिल्ली से एक बेहद दुखद और हैवानियत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में शुक्रवार को एक 85 वर्ष की बुजुर्ग महिला से रेप का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने 28 वर्षीय आकाश को गिरफ्तार किया है। इसी कड़ी में अब यह मुद्दा महिलाओ की सुरक्षा के लिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ब्लेड से काटे होंठ

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस घटना के बारे में रिपोर्ट की थी। घटना सुबह-सुबह करीब 4 बजे हुई। जब वह अपने घर में सो रही थी। तभी आरोपी उसके घर में आया और उसे बेरहमी से मारा फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी मिली है कि महिला के होठों को ब्लेड से काट दिया गया था और उसके निजी अंगों और चेहरे पर भी चोट के निशान थे।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट लिखा कि आज दिल्ली में इंसानियत शर्मसार हो गई ! शकुरपुर में सुबह 4 बजे 85 साल की अम्मा के साथ उनकी घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। उनसे मिलके घाव देख कर रूह कांप गई। दिल्ली में 8 महीने की बच्ची या 85 साल की अम्मा कोई भी सुरक्षित नहीं है, सब हैवानियत के शिकार हैं। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पुलिस को नोटिस जारी कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग रखी है!

स्वाति ने सिस्टम पर उठाया सवाल

स्वाति मालीवाल ने कहा कि जब उनकी मुलाकात अम्मा से हुई तब वह बहुत दुखी थी क्योंकि एक व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर उनके साथ रेप किया। स्वाति चिंतित हैं क्योंकि हमारा सिस्टम लोगों को सुरक्षित रखने का काम अच्छी तरह से नहीं कर रहा है। वह सोचती है कि अगर अम्मा के साथ ऐसा हुआ, तो यह किसी के साथ भी हो सकता है, आपके या मेरे साथ भी। वह सोचती है कि यह बहुत शर्मनाक है और आरोपी को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

 

Also Read: Rahul Gandhi: “सारी सरकारें गरीबों की होंगी..अडानी की नहीं”, छत्तीसगढ़ से राहुल गांधी ने साधा निशाना

One Nation One Election: एक राष्ट्र, एक चुनाव पर चर्चाएं हुईं तेज, क्या पड़ेगा प्रभाव?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Imran Khan को मिली बॉलीवुड में वापसी, इस कॉमेडी फिल्म में आ सकते हैं नजर -Indianews
आलिया-रणबीर से ऋतिक-सबा तक, सितारों से सजे डिनर का जायजा लेने पहुंचे ये सेलेब्स -Indianews
Aaj Ka Panchang:​​ आज सोमवार का दिन आपके लिए लेकर आया है गुड न्यूज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय- Indianews
Aaj Ka Rashifal: आज आपकी किस्मत में लगेगा चार चांद, होगी प्यार और पैसों की बारिश! जानें अपना राशिफल – Indianews
Russia Ukraine War: यूक्रेन ने पूर्व क्षेत्र के 3 गांवों से सेना हटाई, ज़ेलेंस्की ने की हथियारों की मांग -India News
Indian Air Force: इंडियन एअर फोर्स बनी संकटमोचक, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया- Indianews
Pakistan Deputy PM: पाकिस्तान को मिला नया उप प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री इशाक डार को किया गया नियुक्त -India News
ADVERTISEMENT