होम / Delhi: मृत दोस्त की बेटी के साथ महीनों किया बलात्कर, आरोपी खुद महिला एवं बाल विकास विभाग का अधिकारी, दिल्ली के मंत्री ने कही ये बात 

Delhi: मृत दोस्त की बेटी के साथ महीनों किया बलात्कर, आरोपी खुद महिला एवं बाल विकास विभाग का अधिकारी, दिल्ली के मंत्री ने कही ये बात 

Mudit Goswami • LAST UPDATED : August 21, 2023, 4:46 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां खुद के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने अपने मृत दोस्त की नाबालिक बेटी के साथ कई महीनों तक बलत्कार किया। यहीं नहीं इस काम में आरोपी का साथ उसकी पत्नी ने भी दिया। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कर्रवाही करते हुए आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पास्को एक्ट समेत कई धाराएं लगी है। इसके अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारी को निलंबित किया है।

इस घिनौनी घटना के सामने आने के बाद तमाम तरह की प्रतिक्रिएं आ रही है। इसी क्रम में दिल्ली की मंत्री  और संसद आतिशी ने कहा कि यह चौका देने वाली घटना है क्योंकि आरोपी खुद महिला एवं बाल विकास विभाग में काम कर रहा था। अगर उन पर किसी नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है तो यह चिंताजनक बात है। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह मामला मुख्यमंत्री के सामने आया तो मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) ने संबंधित अधिकारी को आरोपित अधिकारी के निलंबन का आदेश दिया।

स्थानीय अभिभावक ने किया बल्तकार

वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि दिल्ली के  उत्तरी जिले के बुराड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था। 17 वर्षीय लड़की के पिता की मौत अक्टूबर 2020 में हो गई थी। बाद में लड़की को उसके मृत पिता के पारिवारिक मित्र के आवास पर भेज दिया गया, जो अब मामले में आरोपी (दिल्ली सरकार का अधिकारी) है। उसने बताया कि नवंबर-दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 में उसके स्थानीय अभिभावक (दिल्ली सरकार के अधिकारी) ने उसके साथ बलात्कार किया।

घटना के बाद लड़की को आने लगे पैनिक अटैक

पुलिस ने बताया कि  जब उसने यह बात आरोपी की पत्नी को बताई तो महिला ने उसे धमकाया और उसका गर्भपात भी करा दिया। लड़की तनाव और दबाव में रही। घटना के बाद उसे पैनिक अटैक का भी सामना करना पड़ा। उसके इलाज के दौरान ये बात सामने आई। डॉक्टरों ने बताया कि लड़की बयान देने के लिए फिट नहीं है। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 स्वाति मालीवाल ने दी दिल्ली पुलिस को चेतावनी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल दिल्ली के उस अस्पताल में धरने पर बैठीं जहां नाबालिग लड़की को भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, “मैं देखना चाहती हूं कि ऐसा क्या है जो दिल्ली पुलिस छिपाना चाहती है और DCW की अध्यक्ष को अंदर जाकर लड़की से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली पुलिस को चेतावनी देती हूं कि उन्हें जो करना है कर लें मैं यहां से तब तक नहीं हटूंगी जब तक मुझे पीड़िता और उसकी मां से मिलने नहीं दिया जाएगा।”

ये भी पढ़ें – Swami Prasad Maurya: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता, ओबीसी सम्मलेन के दौरान हुई घटना 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने पूर्व क्षेत्र के 3 गांवों से सेना हटाई, ज़ेलेंस्की ने की हथियारों की मांग -India News
Indian Air Force: इंडियन एअर फोर्स बनी संकटमोचक, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया- Indianews
Pakistan Deputy PM: पाकिस्तान को मिला नया उप प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री इशाक डार को किया गया नियुक्त -India News
Pune Traffic Police: पीएम मोदी पुणे में भरेंगे हुंकार, रैली के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया रुट डायवर्जन -India News
Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News
Reservation Row: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR -India News
बम विस्फोट का आरोप, जेल से पूरी की पढ़ाई, इजरायल में बंद फिलिस्तीनी लेखक को मिला यह पुरस्कार- Indianews
ADVERTISEMENT