Hindi News / Delhi / Delhi Weather Today Feeling Of Heat Even In October No Sign Of Cold Seen In Delhi

Delhi Weather Today: अक्टूबर में भी गर्मी का एहसास, दिल्ली में नहीं दिख रही ठंड की आहट

India News(इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: अक्टूबर के अंत में दिल्ली और इसके आस-पास के राज्यों में ठंड की आहट से पहले ही तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है, जो इस समय के औसत तापमान से अधिक है। […]

BY: Pratibha Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: अक्टूबर के अंत में दिल्ली और इसके आस-पास के राज्यों में ठंड की आहट से पहले ही तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है, जो इस समय के औसत तापमान से अधिक है। ठंड की धीमी शुरुआत के संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में भी पंखों का सहारा लेना पड़ सकता है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिवाली तक रहेगा मौसम साफ

दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का असर अभी कम ही है। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास है, लेकिन इसके बावजूद ठंड का असर मामूली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली तक आसमान साफ रहेगा और तापमान में गिरावट की संभावना कम है। चंडीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना रहेगा, जिससे यहां ठंड का असर महसूस नहीं होगा।

CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली के श्रमिकों के बढ़ गई सैलरी, जानें अब कितने पैसे मिलेंगे?

Delhi Weather Today

Rajasthan Politics: डोटासरा ने किरोड़ी लाल मीणा पर बोला हमला, कहा- ‘भाई के टिकट के लिए किसानों के हितों को…’

कब गिरेगा तापमान ?

आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 28 अक्टूबर को दिल्ली का आसमान साफ रहेगा, और 29 से 31 अक्टूबर तक भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 30 और 31 अक्टूबर के बीच हल्की गिरावट की संभावना है, लेकिन इसके बावजूद ठंड महसूस नहीं होगी। नवंबर की शुरुआत भी सामान्य से गर्म रहेगी, जहां 1 और 2 नवंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 18 से 19 डिग्री तक रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली में तापमान में गिरावट तब देखने को मिलती है जब उत्तरी पहाड़ियों से ठंडी हवाएं मैदानों की ओर आती हैं। फिलहाल, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली और इसके आस-पास के राज्यों में ठंड का असर नवंबर के मध्य तक महसूस नहीं होगा।

Weather Update: दिवाली बाद शुरू हुई होगी ठंड? यूपी के इन शहरों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Tags:

delhi temprature todayDelhi WeatherDelhi Weather Newsdelhi weather todayIndia newsindia news hindi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue