India News(इंडिया न्यूज),Delhi Winter: घर के बक्से में रखे कंबल और रजाई को अब निकाल के धो के तैयार रख लें क्योंकि दिल्ली के मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि, अब दिल्ली में ठंड दस्तक देने वाली है। बता दें कि, देश की राजधानी दिल्ली से अब लगभग मॉनसून की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद मौसम में अब ठंडक धीरे-धीरे आ रही है। जिसका कारण बतातें हुए दिल्ली मौसम विभाग ने बताया कि, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी। दिल्ली के लोगों को भी अब ठंड का एहसास होने लगा है।
(Delhi Winter)
दिल्ली के मौसम के बारे में मौसम विभाग ने अनुमान लगाते हुए बताया कि, है कि, अगले हफ्ते से दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। साथ ही, दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। लेकिन दिल्ली पर प्रदूषण का असर मौसम की स्थितियों के अनुसार पड़ेगा। दिल्लीवासियों को ठंडी सुबह और ठंडी शाम के लिए तैयार रहना चाहिए।
(Delhi Winter)
जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली के मौसम के अलावा मौसम विभाग की माने तो अब ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी होने की संभावना जताई गई है। वहीं शिमला में तो बारिश की भी खबर सामने आई है। जबकी राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई है। जानकारी के अनुसार बता दें कि, मनाली, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जैसे जिलों में हल्की बर्फबारी और बारिश दोनों देखी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का माने तो पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर जल्द ही मैदानी इलाकों पर भी दिखेगा।
ये भी पढ़े
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.