Hindi News / Delhi / Delhi Yamuna Cruise Servicecruise Will Soon Run In Yamuna Water Tourism Will Gain Momentum In Delhi Know When Will The Service Start And What Facilities Will Be Available

यमुना में जल्द दौड़ेगी क्रूज,दिल्ली में जल पर्यटन को मिलेगी रफ्तार,जाने कब से शुरू होगी सेवा और क्या मिलेंगी सुविधाएं

India News(इंडिया न्यूज)Delhi Yamuna Cruise Service:दिल्ली में यमुना को नया जीवन देने के मिशन में जुटी बीजेपी सरकार अब नदी में क्रूज सेवा शुरू करने जा रही है। सोनिया विहार से जगतपुर तक 6 किलोमीटर के जलमार्ग पर यह क्रूज चलेगा, जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यमुना के पुनर्जीवन की भी उम्मीद […]

BY: Harsh Srivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज)Delhi Yamuna Cruise Service:दिल्ली में यमुना को नया जीवन देने के मिशन में जुटी बीजेपी सरकार अब नदी में क्रूज सेवा शुरू करने जा रही है। सोनिया विहार से जगतपुर तक 6 किलोमीटर के जलमार्ग पर यह क्रूज चलेगा, जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यमुना के पुनर्जीवन की भी उम्मीद बढ़ेगी। दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (DTTDC) ने शुक्रवार (28 फरवरी) को इस परियोजना के लिए योग्य ऑपरेटर की तलाश में निविदा जारी की है। प्रस्ताव के मुताबिक, इस क्रूज सेवा में दो सोलर या इलेक्ट्रिक बैटरी से चलने वाली नावें होंगी, जो सोनिया विहार से शुरू होकर जगतपुर (शनि मंदिर) तक जाएंगी और फिर वापसी करेंगी। क्रूज का कुल सफर 7 से 8 किलोमीटर का होगा।

क्रूज में क्या होंगी खास सुविधाएं?

दिल्लीवालों को लगने वाला है बड़ा झटका, मंहगी होगी बिजली! कितना बढ़ेगा रेट? मंत्री आशीष सूद किया ऐलान

सरकार की योजना के तहत शुरुआत में दो इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड नावें चलाई जाएंगी, जिनकी क्षमता 20 से 30 यात्रियों की होगी। ये नावें 5 से 7 नॉट्स की रफ्तार से चलेंगी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनमें लाइफ जैकेट्स, अनाउंसमेंट सिस्टम और इनबोर्ड बायो-टॉयलेट (शून्य उत्सर्जन) जैसी सुविधाएं होंगी। क्रूज सेवा का संचालन करने वाले ऑपरेटर को यह सुनिश्चित करना होगा कि नावें पूरी तरह सुरक्षित और आरामदायक हों। आधुनिक और वातानुकूलित इन क्रूजों को हर दिन कम से कम चार ट्रिप करने होंगे।

Uttarakhand Wrather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट, श्रमिको का स्क्यू अभियान भी हुआ तेज, जाने क्या है नया अपडेट…

यमुना को नया जीवन देने की कोशिश या सिर्फ दिखावा?

दिल्ली जल बोर्ड, इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IWAI), दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और बाढ़ नियंत्रण विभाग मिलकर इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने जा रहे हैं। इसके तहत फ्लोटिंग जेटी, नेविगेशनल सुविधाएं और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जाएगा। सरकार के इस कदम से दिल्ली में जल परिवहन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, लेकिन सवाल यह भी है कि क्या यह परियोजना यमुना को पुनर्जीवित कर पाएगी या फिर यह सिर्फ एक दिखावटी प्रयास साबित होगी? इसका जवाब तो आने वाला वक्त ही देगा!

Tags:

Cruise in Yamuna RiverCruise ServiceDelhi BJP GovernmentDelhi Govtdelhi newsDelhi TourismDelhi Transport Development CorporationDelhi Yamuna Cruise ServiceYamuna River
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue